कड़कनाथ, ये मुर्गे की ही एक प्रजाति है| यह मुर्गा बहुत कम मिलता है, लेकिन इसके बारे में दावा किया जाता है कि इसका मीट इंसानो के लिए बेहद फायदेमंद होता है|

कड़कनाथ मुर्गा साधारण मुर्गे से बिलकुल अलग होता है| इस मुर्गे का रंग सफ़ेद नहीं बल्कि काला होता है| सिर्फ ऊपरी रंग ही नहीं बल्कि इस मुर्गे का मीट भी काले रंग का होता है|

कुछ लोग इसके रंग की वजह से इसका मीट खाने से परहेज करते है, क्यूंकि साधारण मुर्गे के मीट का रंग सफ़ेद होता है, वहीँ कड़कनाथ का मीट काले रंग का होता है|

कड़कनाथ, पूर्वी मध्यप्रदेश में सबसे अधिक पाया जाता है, वहां पर इसे काली मासी के नाम से भी जाना जाता है|

जहाँ आम मुर्गे में फैट काफी मात्रा में होता है, वहीँ कड़कनाथ में फैट बेहद कम होता है| इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होने की वजह से जिम जाने वाले युवा लोग इसे खाना पसंद करते है|

कड़कनाथ मुर्गा के मीट की कीमत अंदाजन 500  से 1500 रुपये प्रति किलो की होती है और अंडों की कीमत भी करीब 50 रुपये तक होती है|