Diabetes वालों के लिए वरदान है, दुनिया का सबसे मीठा फल

Ajab Jankari

Image Credit : Google

अक्सर बीमार पड़ने पर डॉक्टर्स मरीजों को ताजे फल खाने की सलाह देते है| ऐसे में फलों को खाने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते है और बीमारी भी जाने लगती है| 

Image Credit : Google

लेकिन अगर वो मरीज Diabetes से ग्रस्त हो तो मीठे फलों से भी परहेज करना पड़ता है| तो चलिए आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे है जो चीनी से 250 गुना ज्यादा मीठा है, फिर भी शुगर फ्री है| 

Image Credit : Google

चीन में पाए जाने वाले इस फल को 'मोंक फ्रूट' कहते है| भारत में इस फल को सीएसआईआर-आइएचबीटी संस्थान ने पालमपुर में तैयार किया है| 

Image Credit : Google

अच्छी बात ये है कि इस फल को या इस फल से बने किसी भी उत्पाद को Diabetes के मरीज भी आसानी से खा सकते है| 

Image Credit : Google

इस फल के मोगरोसाइड तत्व से मिठास का नया विकल्प तैयार किया गया है, जो चीनी के मुकाबले करीब 250 गुना अधिक मीठा होता है| 

Image Credit : Google

इसमें एमिनो एसिड, फ्रक्टोज, खनिज और विटामिन शामिल है| बता दें कि किसी पेय पदार्थ या पके हुए भोजन में उपयोग में लाने के बाद भी इसकी मिठास कायम रहती है| 

Image Credit : Google

मोंक फ्रूट में कोई कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट या वसा नहीं होता है, इसलिए यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है जो अपनी कमर को देखते हैं| 

Image Credit : Google

2011 में किये गए एक अध्ययन के अनुसार, गले में खराश से राहत देने वाले और कफ को कम करने वाले गर्म पेय बनाने के लिए सदियों से टीसीएम में मोंक फ्रूट का उपयोग किया जाता रहा है| 

Image Credit : Google

कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक इस फल के पौधे के जरिये हमारे देश में किसानों के पास आय का एक और साधन पैदा हो जाने की उम्मीद बढ़ जायेगी| 

Image Credit : Google