मोरपंखी पौधा - माँ लक्ष्मी की कृपा और घर में खुशिया लाता है ये पौधा

Ajab Jankari

Image Credit : Google

वैसे तो लोग अपने घर में तरह तरह के पौधें लगाया करते है, मगर आज हम आपको एक ऐसे पौधें के बारे में बताने जा रहे है जिसे लगाने के बाद आपके घर में वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है और घर में माता लक्ष्मी का वास सदैव बना रहता है|

Image Credit : Google

इस पौधें का नाम है मोरपंखी पौधा| तो चलिए जानते है मोरपंखी पौधें को घर में लगाने से और क्या क्या फायदे होते है और इसे घर में किस दिशा में लगाना चाहिए| 

Image Credit : Google

धार्मिक मान्यताओं में मोरपंखी के पौधे को बेहद शुभ पौधा माना गया है| इस पौदे की तुलना भगवान श्री कृष्ण द्वारा लगाए जाने वाले मोरपंख से की जाती है|

Image Credit : Google

वास्तु शास्त्र के अनुसार मोरपंखी के पौधे को घर में लगाने से घर पर किसी तरह का कोई भी संकट कभी नहीं आता है| इतना ही नहीं मां लक्ष्मी की भी सदैव उस घर पर कृपा बनी रहती है|

Image Credit : Google

घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में मोरपंखी का पौधा लगाना चाहिए| उत्तर-पूर्व दिशा में समस्त देवताओं का वास माना जाता है|

Image Credit : Google

इस दिशा में तुलसी, केला, बिल्व, मोरपंखी जैसे वृक्ष लगाने से घर में सुख और समृद्धि आती है| अगर आप चाहे तो इसे घर के मुख्य द्वार के समीप या फिर अपने गार्डन में भी लगा सकते हैं|

Image Credit : Google

ज्योतिष शास्त्र में मोरपंखी पौधे को राहु से संबंधित माना गया है| इसी कारण विशेष कर राहु के दुष्प्रभावों को हटाने के लिए इस पौधे को घर में लगाना सर्वोत्तम उपाय माना गया है|

Image Credit : Google

ऐसा माना जाता है कि मोरपंख की तरह यदि बच्चे मोरपंखी पौधे की पत्तियों को अपनी कॉपी या किताब में रखें तो उनकी बुद्धि तेज होती है| इस पौधे के पास बैठने से भी बच्चों का मन पढ़ाई में लगने लगता है|

Image Credit : Google

यदि किसी घर में मोरपंखी का पौधा लगा हुआ है और वह फल-फूल रहा है तो उस घर में लक्ष्मी का स्थाई वास हो जाता है| ऐसे घरों में कभी आर्थिक तंगी नहीं आती हैं|

Image Credit : Google

ऐसी भी मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति इस वृक्ष के पास कुछ देर बैठा जाए तो उस व्यक्ति की सारा तनाव और चिंता दूर हो जाती है|

Image Credit : Google

वास्तु के अनुसार घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए भी इस पौधे का प्रयोग किया जाता है| 

Image Credit : Google