मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले करीब 70 किलोमीटर दूर बाजना नामक गांव में स्थित इस रहस्यमय कुंड का नाम भीम कुंड है|

Learn More

Arrow

Image Credit : Google

भीमकुंड की कहानी कुछ ऐसी है कि महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान पाँचों पांडव और उनकी पत्नी पांचाली यानी द्रोपदी एक वन से गुजर रहे थे|

Learn More

Arrow

Image Credit : Google

भटकते - भटकते द्रोपदी को प्‍यास लगी| तब पांचों पांडवों ने आस-पास पानी की खूब तलाश की| मगर, कहीं भी पानी का कोई स्रोत नहीं म‍िला|

Learn More

Arrow

Image Credit : Google

जब द्रोपदी प्‍यास से व्‍याकुल हो उठीं तो गदाधारी भीम को गुस्सा आ गया| उन्होंने अपनी गदा उठाई पर जोरदार प्रहार किया|

Learn More

Arrow

Image Credit : Google

भीम की गदा के प्रहार से धरती की कई परतों में छेद हो गया और पानी दिखाई देने लगा| लेक‍िन धरती की सतह से पानी लगभग तीस फीट नीचे था|

Learn More

Arrow

Image Credit : Google

तब अर्जुन ने धनुष पर बाण चढ़ाया और अपने बाणों से पानी तक पहुंचने के लिए सीढ़‍ियां बना दीं| फिर धनुष से बनी सीढ़‍ियों से द्रौपदी को पानी तक ले जाया गया|

Learn More

Arrow

Image Credit : Google

भीम की गदा के प्रहार से बने इस कुंड की गहराई की बात करें तो अब तक कई भू-वैज्ञानिकों ने और कई गोताखोरों ने इसकी गहराई का पता लगाने का खूब प्रयास किया|

Learn More

Arrow

Image Credit : Google

मगर, क‍िसी को भी कुंड का तल नहीं म‍िला और भू-वैज्ञानिकों के लिए भीमकुंड की गहराई आज भी एक रहस्य ही बनी हुई है|

Learn More

Arrow

Image Credit : Google

कहते है क‍ि इस कुंड में स्‍नान करने से त्‍वचा संबंधी सारी बीमार‍ियां ठीक हो जाती हैं और किसी को क‍ितनी भी प्‍यास लगी हो इस कुंड की कुछ बूंदें ही सारी प्‍यास बुझा देती है|

Learn More

Arrow

Image Credit : Google

इसके अलावा जब भी देश में कोई बड़ी आपदा आने वाली हो, तब इस जलकुंड का जलस्‍तर बढ़ जाता है| मतलब ये क‍ि आने वाली आपदा का संकेत यह कुंड पहले से ही दे देता है|

Learn More

Arrow

Image Credit : Google

आमतौर पर ठहरा हुआ पानी धीरे-धीरे खराब होने लगता है| कुंड का पानी जैसे पहले स्वच्छ दिखाई देता था वैसा आज भी दिखाई देता है|

Learn More

Arrow

Image Credit : Google

भीम कुंड की गहराई कितनी है? जब भी कोई जल प्रलय आने वाला हो, तो इसका पानी क्यों बढ़ने लगता है? ये सब रहस्य आज भी विशेषज्ञों के लिए एक रिसर्च का विषय है|

Learn More

Arrow

Image Credit : Google