साल 1895 में एच. ई. मिलनर के द्वारा बनाया हुआ यह ओवरटॉन ब्रिज स्कॉटलैंड के डम्बर्टन नामक जगह पर स्थित है। जहाँ कुत्तों की आत्महत्या की कई घटनाएँ हुई है|

यह ब्रिज 60 के दशक में सुर्ख़ियों में आया, जब यहाँ एक एक करके यहाँ के कुत्तों ने आत्महत्या करना शुरू किया था। सिलसिला रुका नहीं और ऐसे यहाँ 600 से भी ज्यादा कुत्तों ने आत्महत्या कर ली।

बिना किसी कारण के एक ही खास जगह और ब्रिज के एक ही तरफ से कूदने पर कुत्ते करीब 50 फ़ीट गहरे खड्डों में पड़े पत्थरों से टकराकर मर जाते थे।

यदि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी कोई कुत्ता बच जाता तो वह फिर से ब्रिज पर जाकर दोबारा वहां से कूद कर अपनी जान दे देता था।

इस तरह से लगातार कुत्तों की आत्महत्या करने के बाद ब्रिज पर चेतावनी वाले बोर्ड लगा दिए गये। मगर ऐसा क्या रहस्य है। .....

.....  इस पत्थर के ब्रिज में जो इन कुत्तों को आत्महत्या करने पर मजबूर करता है, यह आज तक सुलझ नहीं पाया है।

इतना ही नहीं साल 2014 में इन रहस्यमयी घटनाओं पर हॉलीवुड में एक फिल्म का निर्माण भी किया गया था| जिसमें इन घटनाओं को दर्शाया गया है|

इस ब्रिज के बारे में या यहाँ की इन रहस्य्मयी परिस्थितियों के बारे में कई वैज्ञानिक रिसर्च हुए पर आज तक इसके रहस्य का कोई हल नहीं निकल पाया।