Pygmy Marmoset

दुनिया की चुनिंदा जगहों पर पाए जाने वाला यह बंदर बड़ी मुश्किल से दिखाई देता है| यह प्रजाति अटलांटिक, ब्राज़ील, पेरू, बोलीविया, इक्वाडोर और कोलंबिया के अमेज़ॉन क्षेत्रों में पायी जाती है|

Pygmy Marmoset

पिग्मी मार्मोसेट के सिर की लंबाई 117mm से 152mm यानि 4.6 से 6.0 Inch और पूँछ की लंबाई 172mm से 229mm यानी 6.8 से 9.0 Inch तक होती है|

Pygmy Marmoset

पिग्मी मार्मोसेट के औसतन वयस्क शरीर का वजन केवल 100 ग्राम तक होता है| ये इतने छोटे होते है की किसी इंसान की हथेली पर आराम से आ सकते है|

Pygmy Marmoset

ये अपने सिर को 180 डिग्री तक घुमाने में सक्षम होते है| अपने छोटे-छोटे पंजों के तेज नाखूनों की वजह से शाखाओं पर इनकी पकड़ मजबूत होती है| ये करीब 5 mtr यानी 16 ft तक की छलांग लगा सकते है|

Pygmy Marmoset

आकार में छोटे होने की वजह से जंगलों में इन्हें सांप, बाज़ जैसे दुश्मनों से अपनी रक्षा के लिए वनस्पतियों का सहारा लेना पड़ता है|

Pygmy Marmoset

अपने इस छोटे साइज की वजह से Pygmy Marmoset का नाम गिनिस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे छोटे बंदर के नाम पर शामिल किया गया है|

Pygmy Marmoset

किसी नए जन्मे पिग्मी मार्मोसेट की आमतौर पर लंबाई महज 130mm से 150mm यानि 5-6 Inch तक की होती है| इनका जीवनकाल 15 से 20 वर्ष का होता है|

Pygmy Marmoset

जंगलों में इनका जीवन इससे भी कम होता है जिसकी वजह इनका पेड़ों पर से गिरना और कभी जानवरों या बड़े पक्षियों द्वारा शिकार होना मानी जाती है|