हमारी घड़ी में 1 से लेकर 12 तक अंक होते है| मगर दुनिया में एक ऐसा शहर भी है जहां की घड़ियों में 12 अंक नहीं होता है, इसका मतलब कि यहां की घड़ियों में 12 बजते ही नहीं है|

Image Credit : Google

हम बात कर है स्विट्ज़रलैंड के सोलोथर्न नामक शहर की, जहां रहने वाले नंबर 11 के पीछे इस कदर दीवाने है कि उन्होंने अपनी घड़ियों में 12 नंबर को रखा ही नहीं है|

Image Credit : Google

स्विट्ज़रलैंड के इस शहर में सारी घड़ियां ऐसी है, जिनमें सिर्फ 11 तक ही अंक है| यहां तक की चर्च और चैपलों में लगाई जाने वाली बड़ी घड़ियों में भी 11 ही बजा करते है|

Image Credit : Google

शहर के मुख्य चर्च किइ सेंट उर्सुस में भी 11 नंबर का काफी महत्त्व है| इस चर्च को बनाने में 11 साल लगे थे| इस चर्च के 11 दरवाजे, 11 खिड़कियां और 11 घंटियां भी लगी हुई है|

Image Credit : Google

इस शहर के हर व्यक्ति को 11 नंबर से बेहद लगाव है और यहां की हर चीजों को 11 नंबर से जोड़ा जाता है| इस शहर में 11 संग्रालय, 11 टॉवर और 11 ऐतिहासिक झरनों मौजूद है| 

Image Credit : Google

11 अंक की दीवानगी इतनी है कि इस शहर का जन्मदिन भी 11 तारीख को मनाया जाता है| केवल इतना ही नहीं लोगों को दिए जाने तोहफे भी 11 अंक से कहीं न कहीं जुड़े होते है|

Image Credit : Google

शहर के लोगों का 11 अंक से लगाव कई सदियों से चला आ रहा है| एक कहानी के अनुसार सोलोथर्न के लोग कड़ी मेहनत करने के बावजूद अपने जीवन को खुश नहीं रख पाते थे|

Image Credit : Google

तभी इस शहर की पहाड़ियों से एक एल्फ आया और उसने लोगों का हौसला बढ़ाना शुरू किया| जिसके बाद यहां के लोगों के जीवन में खुशियां आने लगी|

Image Credit : Google

जर्मन भाषा में एल्फ का मतलब 11 होता है और इसी कारण से सोलोथर्न के लोगों ने हर चीज हर जगह को 11 अंक से जोड़ना शुरू कर दिया|

Image Credit : Google

इसी कारण यहां हर एक जगह पर 11 अंक से जुडी कोई न कोई वस्तु या व्यक्ति विशेष दिखाई देता है| घड़ियों में भी 11 तक ही अंक दिखाई देते है और घड़ी में 12 कभी नहीं बजते|

Image Credit : Google