Image Credit : Google

दक्षिणी और उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में एक ऐसा पेड़ है जो दुनिया का सबसे खतरनाक पेड़ का दर्जा हासिल कर चूका है| यह पेड़ दिखने में सेब के पेड़ की तरह है|

Image Credit : Google

यह पेड़ करीब 50 फीट तक ऊंचा होता है। इसका नाम 'Manchineel' है और इस पर लगे फल को 'Tree of Death' कहा जाता है|

Image Credit : Google

इसकी खासियत यह है कि दुनिया में सबसे जहरीले पेड़ के रूप में इसका नाम 'गिनिस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स' में शामिल किया गया है|

Image Credit : Google

इसके सेबनुमा फल, न केवल सेब की तरह दीखते है, बल्कि सेब की तरह मीठे भी होते है| यह फल खाने के वक़्त मीठे लगते है, पर थोड़ी देर में मिर्ची से भी तेज जलन होने लगती है|

Image Credit : Google

गले में सूजन आ जाती है, सूजन की वजह से सांस लेना मुश्किल हो जाता है| इसके बाद अंदुरनी अंगो से खून का रिसाव शुरू हो जाता है| अगर इलाज नहीं किया गया तो मौत भी हो सकती है|

Image Credit : Google

Manchineel पेड़ का फल ही नहीं बल्कि पेड़ का हर हिस्सा जानलेवा है| इस पेड़ को छूना भी खतरनाक साबित होता है क्योंकि...

Image Credit : Google

... इसमें से एक दूधिया रस निकलता रहता है जिसके छूने से आपके शरीर पर छाले पड़ सकते है और अगर गलती से आँखों में चले जाये तो अंधे भी हो सकते है|

Image Credit : Google

बारिश के मौसम में पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिये खड़े होना भी जानलेवा है क्यूंकि इस पेड़ के पत्तों में भी यही जहरीला रस होता है| अगर शरीर पर गिरे तो दर्दनाक छाले पड़ सकते है|

Image Credit : Google

कहा जाता है कि पहले के जमाने में यहाँ के लोग अपने दुश्मनों को मारने के लिए तीरों में इस पेड़ के रस को लगाते थे और यातनाएँ देने के लिये बारिश में इस पेड़ के नीचे बाँध दिया करते थे|

Image Credit : Google

इस पेड़ से दूरी बनाये रखने के लिये कई देश की सरकारों ने इस पेड़ पर Tree of Death की चेतावनी के संकेत भी लगा रखे है और लोगों को इससे दूर रहने की हिदायत दी गयी है|