ये USA और MAXICO का बॉर्डर है जहाँ दोनों देशों के लोग एकजुट होकर वॉलीबाल का खेल खेलकर एक दूसरे का मनोरंजन भी करते है|

USA और MAXICO

यहां एक ज़िप लाइन के जरिये 150 मीटर चौड़ी वर्डियना नदी को पार करके स्पेन से पुर्तगाल देश तक पंहुचा जा सकता है जिसके लिए करीब 1 मिनिट का समय लगता है|

PORTUGAL और SPAIN

इन दोनों देशों के एक मिनिट के सफर से आप अपनी जिंदगी का एक घंटा आगे-पीछे कर सकते है क्यूंकि पुर्तगाल का टाइम जोन स्पेन से 1 घंटा पीछे है|

PORTUGAL और SPAIN

इन दोनों देशों को अलग करती है इस सड़क के बीच की एक लाइन| केवल सड़क ही नहीं कई इमारतें ऐसी है जिसे एक लाइन ने आधा-आधा बांटा हुआ है|

USA और CANADA 

नेदरलॅंड्स और बेल्जियम देश की ये सीमा एक रेस्टोरेंट से होते हुए भी गुजरती है, आप और आपका साथी एक-दूसरे के सामने बैठकर भी अलग-अलग देश में खाना खा सकते है|

NETHERLANDS  और  BELGIUM 

हमारे भारत में त्रिवेणी संगम के बारे में आपने सुना ही होगा, ये भी तीन देशों का संगम है जहाँ एक नदी तीनों देशों में बहती है और इन देशों को बांटने का काम करती है|

PARAGUAY, ARGENTINA और BRAZIL

इस इमारत की तस्वीर देखकर आप समझ ही गए होंगे कि किस तरह इस इमारत को देशों में बाँट दिया गया है| एक ही इमारत में रहने वाले लोगों की नागरिकता भी अलग-अलग देशों की है|

BOSNIA और CROATIA 

यह टेबल एक पिकनिक टेबल जैसा दिखाई देता है| असल में जब इस टेबल पर तीन लोग बैठे तो वो तीनों एक ही जगह और एक ही समय में तीन अलग देशों में बैठे होते है|

AUSTRIA , HUNGARI और SLOVAKIA

इन दोनों देशों के इस बॉर्डर को सिर्फ जहाज और किसी ड्रोन की मदद से ही देखा जा सकता है| एक कलाकार ने 23 अलग-अलग किस्म के पौधों का इस्तेमाल करके इसे बनाया है|

POLAND और UKRAIN