साल 1974 में ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ फिल्म 'जहरीला इंसान' में काम किया। ऋषि कपूर, नीतू सिंह को सेट पर काफी छेड़ा करते थे|

Image Credit : Google

ऋषि कपूर की छेड़छाड़ से नीतू बेहद परेशान हुआ करती थी। मगर, यही नोक-झोंक धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी।

Image Credit : Google

कुछ ही सालों में ऋषि कपूर और नीतू सिंह बॉलीवुड की वो जोड़ी बन गयी जो 70 के दशक में लोगों के दिलों पर छा गयी थी।

Image Credit : Google

आलम ये था कि दर्शकों द्वारा पसंद की गयी इस जोड़ी ने करीब 12 फिल्मों में एक साथ काम किया।

Image Credit : Google

इन दोनों के बीच में रोमांस की चर्चाएं साल 1975 में आयी फिल्म 'खेल खेल में' की रिलीज़ के बाद ही शुरू हो गयी थी।

Image Credit : Google

इसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में ये चर्चा भी होने लगी कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है।

Image Credit : Google

ये खबर कपूर खानदान तक भी पहुंच गयी। ऋषि कपूर के पिता राज कपूर ने भी ऋषि से कह दिया था कि अगर वो नीतू सिंह से प्यार करते है तो शादी कर लें।

Image Credit : Google

फिर क्या था साल 1979 में दोनों ने शादी कर ली। इनकी शादी के दिन एक मजेदार किस्सा हुआ, जिसमें नीतू सिंह और ऋषि कपूर अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे।

Image Credit : Google

जहां दुल्हन के रूप में सजी नीतू सिंह अपने भारी लहंगे को संभालने की वजह से बेहोश हो गयी थी। तो वहीँ ऋषि कपूर अपने आस-पास इतनी भीड़ देखकर बेहोश हो गए थे।

Image Credit : Google

घोड़ी चढ़ने से पहले भी ऋषि कपूर को लगातार चक्कर आ रहे थे। उस दौर में इनकी शादी को फिल्म इंडस्ट्री की सबसे भव्य शादियों में शुमार किया जाता था।

Image Credit : Google