ये सब्ज़ी इतनी ज्यादा महंगी है कि इसकी एक किलो की कीमत में सोने की बेहतरीन कान की बालियां खरीदी जा सकती हैं| ऐसा क्या खास इस सब्जी में ?

Image Credit : Google

दुनिया की सबसे महंगी इस सब्ज़ी का नाम हॉप शूट्स है| ये किसी बाज़ार या स्टोर में आपको आसानी से नहीं दिखती क्योंकि इसका इस्तेमाल बीयर बनाने में किया जाता है|

Image Credit : Google

इसके फूल को हॉप कोन्स कहते हैं, जो बीयर बनाने के लिए उपयोग किए जाते हैं| इसकी टहनियों को कच्चा भी खाया जा सकता है और इसे प्याज़ की तरह सलाद में डाला जाता है|

Image Credit : Google

स्वाद में ये तीखी भी होती है, ऐसे में इसका अचार भी बनाया जाता है, जो काफी स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है| सूर्य की रोशनी और नमी पाकर इसकी टहनियां एक दिन में 6 इंच तक बढ़ जाती हैं|

Image Credit : Google

कई देशों में इसकी कीमत अलग-अलग है| अगर भारत की बात करें तो 1 हजार यूरो के हिसाब से करीब 80 से 85 हजार रुपये प्रतिकिलो से लेकर एक लाख रुपये तक होगी|

Image Credit : Google

हॉप शूट्स के औषधीय गुणों की पहचान सदियों पहले हो गई थी| इसकी खेती जर्मनी और कुछ यूरोपीय देशों में भी होती है| 18वीं सदी की शुरुआत में इंग्लैंड में इस पर टैक्स भी लगा दिया गया था|

Image Credit : Google

भारत में इसकी खेती नहीं होती है, मगर शिमला में इसकी ही तरह गुच्छी नाम की एक सब्ज़ी पाई जाती है, जिसकी कीमत भी 30-40 हज़ार रुपये प्रतिकिलो के आसपास होती है|

Image Credit : Google