यहाँ स्थित है दुनिया का पहला पांच सितारा अंडर ग्राउंड होटल
इस दुनिया में कई तरह के अजीबोगरीब होटलों के बारे में आपने सुना होगा, जो अपने अलग-अलग रुपरेखा की बदौलत पहचाने जाते है| मगर आज हम आपको जिस होटल के बारे में बताने जा रहे है, वो दुनिया का पहला ऐसा पांच सितारा अंडर ग्राउंड होटल है जो धरती के अंदर बना हुआ है|
चीन में शंघाई के सोंगजियांग क्षेत्र में एक ऐसे होटल का निर्माण किया गया है जो जमीन के अंदर है| इस पांच सितारा होटल को बनाने के लिए लगभग १२ साल का समय लगा है|
History of Burj Khalifa – ऐसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत
१८ मंजिलों वाला यह होटल जिसकी अधिकांश मंजिले जमीन के नीचे है, इसे बनाने के लिए ५००० आर्किटेक, इंजीनियर और मजदूरों की मेहनत लगी हुई है और इसे बनाने में करीब २००० करोड़ रूपये का खर्च आया|
इस होटल में सबसे महंगा सुइट यानी कमरे का एक रात का किराया करीब १४ हजार डॉलर यानी भारतीय रुपयों में १० लाख रुपये और साधारणतः ३५ हजार रूपये के करीब बताया जा रहा है| इस होटल को ब्रिटिश आर्किटेक्ट मार्टिन जोकमेन ने डिज़ाइन किया है|
बता दें कि जिस जगह पर इस होटल को बनाया गया है, वो जगह पहले केवल एक गड्ढा था| होटल की १८ मंजिलों में से १६ मंजिलें जमीन के अंदर और केवल २ मंजिले ही जमीन के ऊपर बनायीं गयी है| होटल में केवल ३३६ गेस्ट रूम है|
इस होटल को कुछ इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि हर कमरे से देखने पर लोगों को झरना दिखाई देता है| इस होटल के दो फ्लोर १० मीटर गहरे एक मछलीघर से घिरे हुए है| इस अजूबे होटल को इंटरकांटिनेंटल शंघाई वंडरलैंड नाम दिया गया है, जो चीन के आर्किटेक्चर का एक बेहतरीन नमूना माना जा रहा है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट ‘यहाँ स्थित है दुनिया का पहला पांच सितारा अंडर ग्राउंड होटल’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
भारत के इन मंदिरों में मिलता है अजब गजब प्रसाद
bhut sunder hotel hai, bnane wale ne kyaa khoob bnyaa hai
Aapka bahut bahut sukriya Neha ji.