ऐसा रहस्यमयी मंदिर जिसमें से निकलती है एयर कंडीशन की हवा

दोस्तों, दुनिया भर में सैंकड़ों ऐसी रहस्यमयी जगहें है, जिनसे कोई न कोई कहानी जुडी हुई है| इन जगहों के साथ ऐसे कई राज भी जुड़े होते है जिनके बारे में आम इंसान सिर्फ अनुमान ही लगा सकता है| इनके बारे में कोई ठीक ढंग से कुछ भी नहीं जानता है| ऐसे ही रहस्यों से जुड़े हुए स्थानों की बात करें तो भारत में ऐसे स्थानों की कमी नहीं है| आज हम आपको उनमे से ही एक स्थान के बारे में बताने जा रहे है|
ऐसा रहस्यमयी मंदिर जिसमें से निकलती है एयर कंडीशन की हवा
कहाँ स्थित है यह रहस्यमयी मंदिर
दुनिया में भगवान के जितने भी मंदिर है उनमे लोग आस्था रखते है और उनका मानना है कि मंदिर एक ऐसा स्थान है जहाँ से भगवान अपने भक्तों पर कृपा दृष्टि बनाये रखते है| लेकिन आज हम जिस रहस्यमयी मंदिर के बारे में आपको बताने जा रहे है उसमे भक्तों की बड़ी आस्था है और ऐसा इसीलिए भी कि इस मंदिर में आने वाले भक्त कुछ अलौकिक शक्तियों को महसूस कर पाते है|
क्या है इस मंदिर का रहस्य
भारत के उड़ीसा में स्थित एक रहस्यमयी मंदिर है, जो अचरज का विषय बना हुआ है| यह शिव-पार्वती का एक प्रसिद्द मंदिर है जो उड़ीसा के टिटलागढ़ के करीब एक पहाड़ के पास स्थित है| यह मंदिर अपने आप में कई रहस्यों को छुपाये हुए है| कहते है कि इस मंदिर के अंदर के तापमान और बाहर के तापमान में जमीन आसमान का फर्क होता है|
टिटलागढ़ को उड़ीसा का सबसे गर्म क्षेत्र माना जाता है| यह मंदिर पथरीली चट्टानों पर है और पथरीली चट्टानों पर गर्मी मतलब भयानक गर्मी होती है| जहाँ बाहर का तापमान 50 डिग्री के भी ज्यादा होता है, वहीँ इस मंदिर के अंदर इतनी ठंडक होती है कि यहाँ भगवान की सेवा करने वाले पुजारियों को कम्बल ओढ़ना पड़ता है|
ऐसा रहस्यमयी मंदिर जिसमें से निकलती है एयर कंडीशन की हवा
इस मंदिर के गर्भ गृह के इस राज को आजतक कोई भी समझ नहीं पाया है| इस मंदिर के पुजारियों का कहना है कि इतनी ठंडक की वजह यहाँ मंदिर में मौजूद मूर्तियां है| पुजारी कहते है कि इस मंदिर की मूर्तियों से ही ठंडी हवा निकलती रहती है जो इसे बर्फ जैसी ठंडक प्रदान करती है|
ठंडक का मतलब, जिस तरह से कोई एयर कंडीशनर कमरे को ठंडा करता है, उससे भी कई ज्यादा ठंडक इस रहस्यमयी मंदिर के गर्भ गृह में रहती है| कोई भी ठीक तरह से नहीं जानता कि आखिर इस ठंडक का रहस्य क्या है?
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इस लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में लिखकर इसके बारे में लोगों को भी जरूर बताइयेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

पहाड़ों पर लटका हुआ है १५०० साल पुराना यह मंदिर

The Old Man – दुनिया के कई रहस्यों में एक, जो सुलझा नहीं पाया कोई

चाँद बावड़ी – सच में अदभुद है यह बावडी

गजब है, ये पुलिसवाला पहनता है १९ नंबर के जूते

यहाँ स्थित है दुनिया का पहला पांच सितारा अंडर ग्राउंड होटल

Leave a Reply