October 4, 2023

आदित्य पंचोली – असल जिंदगी में विलन से कम नहीं

बॉलीवुड में एक समय में अपनी पहचान रखने वाले आदित्य पंचोली अपनी असल जिंदगी में इतने विवादों में फंस चुके है, जिन्हें जानकार हर कोई उन्हें असल में विलन ही समझेगा। फिर चाहे वो कंगना रनौत और पूजा बेदी के साथ अफेयर की चर्चा हो या फिर पूजा बेदी की १५ वर्षीय मेड के साथ रेप के आरोप हो।

महज इतना ही नहीं, पड़ोसियों से मारपीट, मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी और दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया पर १०० करोड़ रुपये का मानहानि का दावा ठोककर तथाकथित तौर पर राबिया पर जिया खान के मर्डर का आरोप लगाकर वो विवादों के घेरे में रहे है। आज हम आपको आदित्य पंचोली से जुड़े कुछ ऐसे ही विवादों के बारे में बताने जा रहे है जो मीडिया में खूब चर्चित रहे है।

bollywood-ke-kisse-aditya-pancholis-tryst-with-controversies-आदित्य पंचोली

कंगना रनौत से अफेयर

आदित्य का नाम अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ भी जुड़ा। आधी उम्र की कंगना के साथ आदित्य ने काफी दिनों तक खुलेआम डेटिंग की। उस दौरान आदित्य दो बच्चों के पिता थे। दोनों के बीच रिश्ता टूटने के बाद आदित्य ने स्वीकारा था कि वो और कंगना रिलेशनशिप में थे।

bollywood-ke-kisse-aditya-pancholis-tryst-with-controversiesदरअसल ये तब की बात है जब कंगना रनौत इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थीं और आदित्य इंडस्ट्री में उनके मेंटर की भूमिका में थे। हालांकि अब आदित्य और कंगना बात तक नहीं करते, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब दोनों को खुलेआम कई जगहों पर स्पॉट किया गया। दोनों के रिलेशनशिप ने तब खूब सुर्खियां बटोरी थी।

bollywood-ke-kisse-aditya-pancholis-tryst-with-controversies-आदित्य पंचोली

अभिनेत्री पूजा बेदी की मेड से रेप के आरोप

आदित्य पंचोली और विवादों का बहुत पुराना नाता रहा है। झगड़ालू मिजाज के आदित्य पर रेप जैसे संगीन आरोप भी लगे हैं। एक समय पूजा बेदी और आदित्य रिलेशन में थे और इसी के चलते आदित्य पंचोली, पूजा बेदी के घर पर रहा करते थे। आदित्य और अभिनेत्री पूजा बेदी का रिश्ता आदित्य पर रेप का आरोप लगने के बाद ही टूटा था। दरअसल आदित्य पर आरोप था कि वह पूजा बेदी की गैरमौजूदगी में उनकी मेड का शारीरिक शोषण करने का प्रयास कर रहे थे। इस बात का पता जब पूजा बेदी को लगा तो उन्होंने आदित्य पंचोली से अपना रिश्ता तोड़ दिया था, हालांकि इस मामले में पूजा बेदी ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की थी।

महिला पत्रकार पर हमला

अक्टूबर २०१३ में आदित्य पंचोली एक महिला पत्रकार पर हमला करने के चलते सुर्खियों में छा गए थे। दरअसल ‘जी न्यूज’ की एक महिला पत्रकार ने आदित्य से जिया खान सुसाइड केस को लेकर सवाल क्या पूछ लिया। इस पर आदित्य ने आव देखा ना ताव और महिला पत्रकार पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं पंचोली ने जी मीडिया टीम के साथ बदसलूकी करते हुए बाद में दरवाजा बंद कर दिया। उन्होंने महिला पत्रकार के हाथ पर बार-बार दरवाजे को पटका, जिससे उन्हें चोट आई। इसके बाद भी पंचोली नहीं रुके और फिर उन्होंने रिपोर्टर के हाथ से कैमरा छीन कर उसे तोड़ दिया।

bollywood-ke-kisse-aditya-pancholis-tryst-with-controversiesअंडरवर्ल्ड के नाम पर अनिल कपूर को धमकाना

आदित्य पंचोली केवल मारपीट करने और बदसलूकी के लिए ही नहीं पहचाने जाते बल्कि वह अंडरवर्ल्ड के नाम का सहारा लेकर अभिनेताओं को धमकाने के चलते भी एक समय में विवादों में आ गए थे। आदित्य पंचोली फिल्म ‘त्रिमूर्ति’ को लेकर विवादों में घिर गए थे। इस मामले में अनिल कपूर ने पुलिस में शिकायत की थी कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से इस बात की धमकी मिल रही है कि वह ‘त्रिमूर्ति’ फिल्म छोड़ दें। जब पुलिस ने इन कॉल डिटेल को खंगाला तो पता लगा कि यह धमकियां कोई और नहीं बल्कि आदित्य पंचोली दे रहे है।

bollywood-ke-kisse-aditya-pancholis-tryst-with-controversies-आदित्य पंचोली

मीडिया वालों के कैमरों पर गाड़ी चढ़ाना

जिया खान के मामले में शुरुआत से ही आदित्य पंचोली विवादों में घिरे रहे। जिया खान की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने बेटे सूरज पंचोली संग जिया खान के घर पहुंचे आदित्य पंचोली ने अपनी गाड़ी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कैमरों पर चढ़ा दी थी। इस घटनाक्रम में मीडियापर्सन के ट्राईपॉड टूट गए थे। इतना ही नहीं अपनी गलती के लिए बजाय माफी मांगने के आदित्य उन मीडिया वालों से झगडऩे लगे। आदित्य ने बहुत ही बदमिजाजी के साथ मीडिया वालों से बात की थी।

bollywood-ke-kisse-aditya-pancholis-tryst-with-controversies

पड़ोसियों से झगड़ा और जेल की सजा

आदित्य पंचोली का नाम अक्सर लोगों से झगड़ा करने को लेकर सुर्खियों में आता रहता है। जुलाई २०१३ में आदित्य पंचोली पर अपने एक बुजुर्ग पड़ोसी की पिटाई करने के आरोप लगे। यही नहीं, पंचोली पर पड़ोसी को धमकाने के भी आरोप लगे थे। तब मुंबई पुलिस ने भी माना था कि एक्टर आदित्य पंचोली का अपने पड़ोसी की पिटाई करने का वीडियो सामने आया है।

bollywood-ke-kisse-aditya-pancholis-tryst-with-controversies

घायल पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज भी कर लिया था। पुलिस के मुताबिक ४८ वर्षीय एक्टर आदित्य पंचोली ने भार्गव पटेल नाम के शख्स पर हमला किया। पेशे से अध्यापक भार्गव की उम्र तब ५५ साल थी। इससे पहले साल २००५ में अपने एक पड़ोसी के साथ पार्किंग की जगह को लेकर हुए विवाद में केस दायर हुआ था जिसमें आदित्य पंचोली को १ साल की सजा भी हुई थी, मगर इनके वकील ने तुरंत जमानत ले ली थी।

दोस्तों, इन सभी विवादों को सुनने के बाद आप आदित्य पंचोली के बारे में क्या सोचते है? कृपया कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा और जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

जब नशे में ऋषि कपूर को पीटने निकले थे संजय दत्त

आखिरी दिनों में ठेले पर गया था इस बॉलीवुड अभिनेत्री विमी का शव

जब शक्ति कपूर ने हद पार की तो मिथुन चक्रवर्ती ने लगा दिया था थप्पड़

Reviews

No review
5
0 review
4
0 review
3
0 review
2
0 review
1
0 review
0
0 review
You must log in to post a review.
Click here to log in
No reviews yet. Be the first to post a review.