May 5, 2024

अभिनेत्री कियारा आडवाणी की मौसी थी सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड

बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान का नाम वैसे तो इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चूका है। सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरिना कैफ से लेकर यूलिया वंतूर तक कोसलमान खान की गर्लफ्रेंड के रूप में हर कोई जानता है। लेकिन आज हम जिस लड़की के बारे में आपको बताने जा रहे है,जो रिश्ते में कियारा आडवाणी की मौसी लगती है वो असल में ये सलमान खान की सबसे पहली गर्लफ्रेंड थी। चलिए विस्तार में जानते है इसके बारे में।bollywood-ke-kisse-salman-khan-first-girlfreind-was-kiara-advanis-aunt-shaahin-jaafriजसीम खान की बायोग्राफी ‘बीइंग सलमान’ के मुताबिक शाहीन जाफ़री सलमान खान का पहला प्यार थी। मशहूर अभिनेता अशोक कुमार के रिश्ते में सौतेली नातिन लगने वाली शाहीन पेशे से मॉडल रही है। अभिनेता अशोक कुमार की बेटी भारती ने फिल्म एक्टर सईद जाफ़री के भाई हामिद जाफ़री के साथ दूसरी शादी की थी। हामिद जाफ़री और भारती को दो बेटियां हुई, जिनका नाम है जेनिव और शाहीन जाफ़री।bollywood-ke-kisse-salman-khan-first-girlfreind-was-kiara-advanis-aunt-shaahin-jaafri

इस प्रेम कहानी की शुरुवात उस समय की है जबसलमान खान१९ वर्ष के थे और फिल्मों में नहीं आये थे। सलमान उस समय मुंबई के सेंट ज़ेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर स्टूडेंट थे। उन दिनों उनकी लाल रंग की स्पोर्ट्स कार अक्सर कॉलेज के बाहर कड़ी देखी जाती थी, क्यूंकि वहां शाहीन भी पढाई कर रही थी।bollywood-ke-kisse-salman-khan-first-girlfreind-was-kiara-advanis-aunt-shaahin-jaafriविश्वदीप घोष की ‘हॉल ऑफ़ फेमसलमान खान‘ नामक किताब के मुताबिक सलमान खान ने शाहीन को अपने परिवार से भी मिलवाया था। दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को कबूल भी कर लिया था। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि बहुत जल्द इन दोनों का रिश्ता शादी के बंधन में बंध जाएगा। मगर फिर ऐसा कुछ हुआ कि दोनों का रिश्ता टूट गया। bollywood-ke-kisse-salman-khan-first-girlfreind-was-kiara-advanis-aunt-shaahin-jaafri
साल १९८० में मिस इंडिया बनी संगीता बिजलानी अपने बॉयफ्रेंड बिंजू अली से रिश्ता टूटने के बाद जिंदगी में अकेली थी। संगीता अक्सर होटल सी रॉक के उसी हेल्थ क्लब में जाया करती थी जहांसलमान खान और शाहीन जाते थे। संगीता बिजलानी, सलमान खान से उम्र में करीब ५ साल बड़ी थी। फिर भी सलमान उनकी तरफ आकर्षित होते चले गए।bollywood-ke-kisse-salman-khan-first-girlfreind-was-kiara-advanis-aunt-shaahin-jaafriसलमान खान और संगीता बिजलानी की बढ़ती नजदीकियां शाहीन कोसलमान खानसे दूर ले गयी और फिर उनका ब्रेकअप हो गया। सलमान से अलग होने के बाद शाहीन जाफ़री ने कैथे पैसिफिक एयरलाइन्स में नौकरी कर ली और सलमान की जिंदगी से दूर चली गयी।bollywood-ke-kisse-salman-khan-first-girlfreind-was-kiara-advanis-aunt-shaahin-jaafri
आपको बता दें कि फिल्म ‘एम एस धोनी’, ‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘कबीर सिंह’ से मशहूर हुई अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने दिसंबर २०१४ में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘फुगली’ के जरिये ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘सलमान बहुत पहले से मॉडल शाहीन जाफरी को डेट करते थे और हो सकता है ये उनका सबसे पहला रिलेशनशिप था।’

कियारा ने यह भी कहा था कि ‘मेरी मां सलमान खान को बहुत पहले से जानती हैं, क्योंकि वो बांद्रा में बड़े हुए हैं। वो मेरी मां जेनिव को कहते थे कि मैं एक दिन स्टार बनूंगा। वो दोनों लंबे समय तक दोस्त रहे। दोनों साइकिलिंग भी साथ करते थे। मेरी मां ने ही सलमान का शाहीन मौसी से परिचय कराया था। वो सलमान के घर कई बार लंच पर जा चुकी हैं।’

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |Fact from around the world that you wont believe.

जब नशे में ऋषि कपूर को पीटने निकले थे संजय दत्त

इस वजह से देव आनंद ने आत्महत्या करने का ले लिया था फैसला

आखिरी दिनों में ठेले पर गया था इस बॉलीवुड अभिनेत्री विमी का शव

Leave a Reply