इस वजह से श्रीदेवी ने रजनीकांत के लिए रखा था 7 दिनों का व्रत

इस वजह से श्रीदेवी ने रजनीकांत के लिए रखा था 7 दिनों का व्रत

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवीजी आज हमारे बीच नहीं है। श्रीदेवी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि अपनी असल जिंदगी में भी एक सुपरस्टार थी। उनके जीवन से जुड़े कई किस्से है जिनकी वजह से उनके चाहने वाले हमेशा उन्हें याद करते रहेंगे। ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे है।

श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुवात साउथ इंडियन फिल्मों से की थी और उनकी पहली ही फिल्म में उनके साथ साउथ के भगवान कहे जाने वाले Superstar Rajnikanth ने काम किया था।

साल 1976 में महज 13 साल की उम्र में Sridevi ने Kamal Hassan और रजनीकांत के साथ फिल्म ‘मोन्दु मुदिचु’ में काम किया था। कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को रजनीकांत से भी ज्यादा फीस दी गयी थी।

इसके बाद श्रीदेवी और रजनीकांत ने एक साथ करीब 25 फिल्मों में अभिनय किया है। इनमें से अधिकतर फ़िल्में कन्नड़, मलयालम, तेलगु और तमिल भाषा में की है। बॉलीवुड में रजनीकांत और श्रीदेवी ने एकसाथ फिल्म फ़रिश्ते, चालबाज़, भगवान दादा, जुल्म और गैर कानूनी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ को दिए गए एक इंटरव्यू में खुद रजनीकांत ने इस बात की जानकारी दी थी कि जब वह साल 2011 में अपनी फिल्म ‘राणा’ की शूटिंग कर रहे थे, तो उस दौरान उनकी तबियत बहुत ज्यादा ख़राब हो गयी थी। परेशानियां इतनी बढ़ गयी थी कि उन्हें इलाज के लिए भारत से सिंगापुर ले जाने की सलाह दी गयी।

जब रजनीकांत की हालत की खबर श्रीदेवी को लगी तो उन्होंने तुरंत शिर्डी जाने का तय किया। उन्होंने शिर्डी के साईबाबा से प्रार्थना की और एक सप्ताह के उपवास भी रखा ताकि रजनीकांत जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। इलाज के बाद जब रजनीकांत स्वस्थ होकर भारत आये थे, तो सबसे पहले उनसे मिलने के लिए श्रीदेवी अपने पति के साथ पहुंची थी।

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

Leave a Reply