Real Vijay Dandekar Ki Kahani – मुंबई पुलिस अफसर विजय दांडेकर के साथ हुई थी ये सच्ची घटना

YouTube और कई सोशल प्लेटफार्म पर ट्रेंडिंग में चल रहा  Lut Gaye Song काफी मशहूर हुआ है। मगर बहुत कम लोगों को इस गाने में दिखाई गयी Real Vijay Dandekar की कहानी के बारे में पता है जो एक सच्ची घटना पर आधारित है। जी हाँ , यह गाना मुंबई पुलिस इंस्पेक्टर विजय दांडेकर की जिंदगी में घटित सच्ची घटना पर आधारित है।

टी सीरीज  के बैनर तले बनाये गए इस खूबसूरत गाने को इमरान हासमी और युक्ति धरेजा पर फिल्माया गया है। 4 मिनिट 57 सेकंड के इस गाने को मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने गाया है। गाने में दिखाया गया है कि किस तरह एक दुल्हन को तीन लोग गोली मारकर उसकी हत्या कर देते है।

Real Vijay Dandekar

Real Vijay Dandekar Ki Kahani

इस गाने में अभिनेता इमरान हासमी ने इंस्पेक्टर विजय दांडेकर की भूमिका निभाई है। गाने में इमरान कुछ गुंडों से बचने के लिए एक होटल में घुस जाते है जिसके एक कमरे में शादी के जोड़े में एक दुल्हन पहले से मौजूद होती है। दुल्हन से यह शादी जबरदस्ती कराई जाती है, जिस वजह से अपनी शादी को छोड़कर मंडप से भाग जाती है। भागने में उस दुल्हन की मदद इमरान हासमी करते है। ऐसे में इमरान हासमी उस दुल्हन को लेकर बॉम्बे पुलिस की लाइब्रेरी में ले जाते है।

Real Vijay Dandekar

इस लाइब्रेरी में दुल्हन को पता चल जाता है कि इमरान हासमी असल में एक पुलिस इंस्पेक्टर है। ऐसे में लाइब्रेरी में बिताये कुछ पलों में इमरान हासमी को उस दुल्हन से प्यार हो जाता है और वो उस दुल्हन से शादी करने के सपने देखने लगते है। मगर कुछ ही समय में जिस लड़के से उस दुल्हन की शादी होने वाली वो कुछ गुंडों के साथ लाइब्रेरी में आ जाता है और गोलियां चलने लगता है। एक गोली उस दुल्हन को लग जाती है और वो इमरान हासमी की बाहों में अपना दम तोड़ देती है।

स्मिता पाटिल को अमिताभ के Coolie Accident से पहले हुआ था आभास

16 नवंबर 1991 के दिन जिन तीन गुंडों ने उस दुल्हन को मार दिया था उनका एनकाउंटर कर दिया जाता है जो खुद अंडरकवर पुलिस इंस्पेक्टर Real Vijay Dandekar ने किया था। जिनका किरदार इस गाने में इमरान हासमी ने निभाया है। इस घटना के बाद अंडरकवर पुलिस इंस्पेक्टर विजय दांडेकर ने पूरी जिंदगी कुंवारे रहे, उन्होंने कभी शादी नहीं की।

Real Vijay Dandekar

लूट गए गाने में जो कहानी बताई गयी है, ये कहानी तो सच्ची घटना पर आधारित है, मगर हो सकता है जिनके बारे में ये कहानी बताई जा रही है उनका नाम विजय दांडेकर ना होकर कुछ और हो। क्यूंकि विजय दांडेकर कथित तौर पर एक अंडरकवर पुलिस इंस्पेक्टर थे और एक अंडरकवर अफसर कभी अपनी असली पहचान लोगों के सामने नहीं आने देते और काफी ख़ुफ़िया तरीके से अपना काम करते है इसी वजह से Real Vijay Dandekar कैसे दिखते है? कौन है? उनकी कोई भी असली तस्वीर किसी भी मीडिया प्लेटफार्म पर नहीं दिखाई जा सकती है ऐसे में उनके साथ घटित घटना से उनकी भावनाओं का हम भी सम्मान करते है।

Real Vijay Dandekar

बता दें कि Lut Gaye Song संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मुंबई सागा’ का हिस्सा है। फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ करने से पहले इस गाने को दर्शकों के सामने रिलीज़ करने का फैसला लिया था। इस फिल्म में इमरान हासमी के अलावा जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी और काजल अग्रवाल भी प्रमुख भूमिका में होंगे। इनके अलावा फ़िल्मकार पंकज पराशर के बेटे विवान पराशर भी इस फिल्म से अपने अभिनय के सफर की शुरुवात करेंगे।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

Leave a Reply