Paani Me Dafan Hue Hai ये प्राचीन शहर
प्राचीन विश्व में कई ऐसे विकसित शहर थे जो समय के साथ हमेशा के लिए पानी में दफ़न हो गए| जैसे भगवन श्री कृष्ण की नगरी द्वारका, जिसके अवशेष गुजरात प्रांत में कैम्बे की खाड़ी में है| आज हम आपको Paani Me Dafan हो चुके ऐसे ही कुछ शहरों के बारे में बताने जा रहे है| जिन्हें प्रतक्ष्य देखने के लिए आपको स्कूबा ड्रेस पहनकर जाना होगा|
क्लियोपेट्रा अलेक्जेंड्रिया, इजिप्ट
क्लियोपेट्रा शहर का निर्माण इजिप्ट के शासक रहे अलेक्जेंडर द ग्रेट ने किया था| करीब १६०० साल पहले ये शहर जलमग्न हो गया था| ऐसा बताया जाता है कि चर्चित सुंदरी क्लियोपेट्रा की याद में इस शहर को बनाया गया था| साल १९९८ में समुद्री पुरातत्वविदों ने इस शहर को खोज निकाला था|
पलवोपेट्री, ग्रीस
ग्रीस के इस शहर को पानी के अंदर अति प्राचीन पुरातात्विक साइट में शुमार किया जाता है| लगभग १००० ईसापूर्व ये शहर भूकंप के कारण पानी के अंदर समा गया था|
इसके खंडहरों को देखकर पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि ये मानव निर्मित है| हालांकि, इस शहर को सड़कों, वास्तुकला और कब्रों सहित पूरे योजनागत तरीके से बनाया गया था|
पोर्ट रॉयल, जमैका
जमैका का पोर्ट रॉयल शहर आज भले ही जलमग्न हो गया है, लेकिन कभी यह यूरोप के बड़े शहरों में शुमार होता था| यहाँ की शराब खूब लोकप्रिय थी|
साथ ही यहाँ मनोरंजन के कई साधन भी थे| जून १९६२ में ये शहर जलमग्न हो गया जिसमे २००० लोगों की मौत हो गयी थी|
द्वारका, भारत
भारत के गुजरात प्रांत में कैम्बे की खाड़ी में प्राचीन द्वारका शहर के अस्तित्व मिले है| ऐसा कहा जाता है कि यह भगवान् श्रीकृष्ण की प्राचीन नगरी द्वारका है|
यह भारत के सात अति प्राचीन शहरों में एक है| गोमती नदी के किनारे स्थित ये शहर भगवान् श्रीकृष्ण की मौत के बाद ही समुद्र में जलमग्न हो गया था|
द पिरामिड ऑफ़ योनागुनी-जिमा, जापान
जापान के युक्यु आयलैंड के समीप द पिरामिड ऑफ़ योनागुनी-जिमा का अस्तित्व मिला है| एक ही पत्थर से बने इस पिरामिड को लेकर जानकारों में मदभेद है|
कोई इसे प्रकृति निर्मित कहता तो को मानव निर्मित बताता है| ये १० हजार ईसापूर्व समुन्द्र में जलमग्न हो गया था| वर्तमान में यह २५० फ़ीट गहरे पानी में मौजूद है|
लायन सिटी ऑफ़ क्यूआनडाओ लेक, चीन
पानी के अंदर बसे दुनिया के प्राचीन और शानदार शहरों में से एक चीन का लायन सिटी ऑफ़ क्यूआनडाओ लेक है|
पूर्वी हान राजवंश के दौरान इस शहर को बनाया गया था| जिसका क्षेत्रफल ६२ फुटबॉल ग्राउंड के बराबर है| यह लगभग ८५ से १३१ फ़ीट पानी की सतह पर नीचे स्थित है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट ‘Paani Me Dafan Hue Hai ये प्राचीन शहर’ पसंद आयी हो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर करें और कमेंट बॉक्स में लिखें|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान
अद्भुत है ये गुलाबी रंग की झील, जानिये क्या है इसका रहस्य
अजीबोगरीब है ये झीलें जो लोगो को करती है हैरान
भारत में यहाँ स्थित है जुड़वा लोगों का गाँव
Reviews