Hanging Train – विश्व में सिर्फ इस जगह चलती है हैंगिंग ट्रैन

Hanging Train -विश्व में सिर्फ इस जगह चलती है हैंगिंग ट्रैन 

इस बदलते दौर के चलते एक समय ऐसा भी आएगा जहाँ रास्तों पर गाड़ी तो क्या इंसानों को भी चलने के लिए जगह कम पड़ने लगेगी| वैसे तो भविष्य को देखते हुए कुछ देशों ने ऐसी समस्या का हल निकलना भी शुरू कर दिया है| लेकिन एक देश ऐसा है जिसने कई वर्षो पहले ही ऐसी समस्या को भांप लिया और Hanging Train का निर्माण किया था| तो चलिए जानते है इसके बारे में|
omg-facts-hanging-train-हैंगिंग ट्रैन

Hanging Train – हैंगिंग ट्रैन, जर्मनी

जर्मनी में एक ऐसी रेलसेवा है जिसकी ट्रेनें लटकते हुए चलती है| साल १९०१ में शुरुवात की गयी यह रेल सेवा जर्मनी के वुप्पर्टल नामक इलाके में चलायी जाती है| इन ट्रेनों में रोज करीब ८२ हजार लोग यात्रा करते है| सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस तरह के रेलसेवा किसी भी दूसरे देश या किसी भी शहर में नहीं बनायीं गयी|omg-facts-hanging-train-हैंगिंग ट्रैन

आपको बता दें, हवा में लटकती हुए चलने वाली इस हैंगिंग ट्रैन अब तक सिर्फ एक ही बार गंभीर हादसे का शिकार हुई है| साल १९९९ में हुई इस दुर्घटना में यह ट्रैन वुप्पर नदी में गिर गयी थी, जिसमे ५ लोग मारे गए थे और करीब ५० लोग घायल हुए थे|

omg-facts-hanging-train-हैंगिंग ट्रैन

इसके अलावा हुई दुर्घटना साल २००८ और साल २०१३ को मामूली दुर्घटना करार दिया गया था, जिसमे किसी की मौत नहीं हुई थी|

omg-facts-hanging-train-हैंगिंग ट्रैन

करीब १३.३ किलोमीटर लम्बाई वाले ट्रैक पर चलने वाली यह Hanging Train नदी से करीब ३९ फ़ीट ऊपर चलती है| बिजली से चलने वाली इस ट्रैन के सफर में रुकने के लिए कुल २० स्टेशन बनाये गए है|

omg-facts-hanging-train-हैंगिंग ट्रैन

१९ वी शताब्दी के अंत तक अपने औद्योगिक विकास के चरम पर पहुंचे वुप्पर्टल शहर में उस समय सामान ढोने और पैदल चलने वाले लोगों के लिए सड़कें तो थी मगर जमीन पर चलने वाली ट्रामें बड़ी मुश्किल से चलती थी|

omg-facts-hanging-train-हैंगिंग ट्रैन

पहाड़ी इलाका होने की वजह से इस जगह पर भूमिगत ट्रेनें भी नहीं चलायी जा सकती थी| तब ऐसी स्थिति में कुछ इंजीनियरों ने Hanging Train बनाने का फैसला किया| जिसे दुनिया की सबसे पुराणी मोनो रेल में से एक माना जाता है|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

दुनिया का सबसे खूबसूरत इस गाँव में नहीं है सड़कें

७ अजूबों में शामिल करने लायक है ये जगहें – फिर भी नहीं है शामिल

गूगल में काम करने का लोग देखते है सपना, मरने के बाद भी मिलती है सैलरी

दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान

Leave a Reply