सोच से परे है ये Duniya Ka Sabse Ooncha Tree House

सोच से परे है ये Duniya Ka Sabse Ooncha Tree House

इस दुनिया में हमने कई प्रकार के घरों के बारे में सुना, देखा और पढ़ा होगा, मगर आज हम आपको जिस घर के बारे में बताने जा रहे है वो Duniya Ka Sabse Ooncha Tree House है और देखने में अपने आप में किसी अजूबे से कम नहीं लगता है|

इस मकान को बनाने वाले का कहना है कि यह घर बनाने से पहले उसे भगवान का आदेश मिला था तब जाकर उसने यह अद्भुत रचना की है| इस शख्स ने एक पेड़ के सहारे दुनिया का सबसे ऊंचा ट्री हाउस बनाया था| इसे देखकर आपको अपनी आँखों पर विश्वास नहीं होगा|

omg-facts-worlds-biggest-tree-house-Duniya Ka Sabse Ooncha Tree House

अमेरिका के टेनेसी राज्य के क्रॉसविले शहर में विश्व का सबसे बड़े ट्री हाउस को ६ पेड़ों के सहारे बनाया गया है| १०० फ़ीट ऊंचा यह ट्री हाउस किसी १० मंजिला इमारत जितना ऊंचा है| यह किसी आम इंसान का घर नहीं बल्कि यह टेनेसी के एक मंत्री का घर है| omg-facts-worlds-biggest-tree-house-Duniya Ka Sabse Ooncha Tree House

इसे बनाने वाले आर्किटेक ने इसे साल १९९३ में बनाने के बारे में सोचा था| जब उसने इसकी शुरुवात की तो घर बनाने में उसे ११ साल का लम्बा समय लग गया| तकरीबन १० हजार स्क्वेयर फ़ीट के दायरे में बने इस घर में स्पाइरल सीढ़िया है| इसके अलावा घर में बाल्कनी, मिनी बास्केटबॉल कोर्ट भी मौजूद है|

omg-facts-worlds-biggest-tree-house-Duniya Ka Sabse Ooncha Tree House

इतना ही नहीं इस घर में एक स्पेशल पेंट हाउस भी है| जिसे बनाने के लिए पुरानी बोतलों का इस्तेमाल किया गया है| इस घर की नीव की अगर बात करें तो यह लगभग ८० फ़ीट गहरी बताई जाती है| इस घर की हर मंजिल की ऊँचाई ९ से ११ फ़ीट तक है|

omg-facts-worlds-biggest-tree-house

इस घर को बनाने में कुल १२ हजार डॉलर का खर्च आया था| घर में लगी सर्पीली सीढ़ियां इसके विशेष आकर्षण का केंद्र है|

omg-facts-worlds-biggest-tree-house-सबसे ऊंचा ट्री हाउस

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे शेयर और लाइक जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

दुनिया का सबसे खूबसूरत इस गाँव में नहीं है सड़कें

७ अजूबों में शामिल करने लायक है ये जगहें – फिर भी नहीं है शामिल

गूगल में काम करने का लोग देखते है सपना, मरने के बाद भी मिलती है सैलरी

दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान

Leave a Reply