Krubera Cave – Dharti Ki Sabse Gehri Gufa | यह है धरती की सबसे गहरी गुफा

आप ये तो मानते होंगे कि ये दुनिया अजीबोगरीब रहस्यों से भरी हुई है| हमारे देश में भी ऐसी कई गुफाएं है जिनका ऐतिहासिक महत्त्व भी रहा है| लेकिन आज हम आपको Krubera Cave के बारे में बताने जा रहे है जो इस धरती की सबसे गहरी गुफा के रूप में जानी जाती है, जिसे तस्वीरों में देखकर ही आँखें फटी की फटी रह जाती है|

Krubera Cave – क्रुबेर गुफा (वोरोन्या गुफा)

यूरोप में जॉर्जिया के अबकाज़िया में स्थित दुनिया की सबसे गहरी क्रुबेर गुफा को ‘वोरोन्या गुफा’ भी कहा जाता है| रशियन शब्द वोरोन्या गुफा का मतलब ‘कौवों की गुफा’ होता है|

omg-facts-deepest-cave-on-earth-Krubera-Cave

इस गुफा को ‘वोरोन्या गुफा’ यानी कौंवों की गुफा इसीलिए कहा जाता है, क्यूंकि जब पहली बार इस गुफा में प्रवेश किया गया था तो वहां कौंवों के बहुत से घोसले बने हुए थे| अबकाज़िया के ब्लैक सागर तट पर स्थित इस गुफा की गहराई की वजह से कहा जाता है कि यह पाताल लोक जाने का रास्ता है| Krubera Cave की गहराई २१९७ मीटर यानी ७२०८ फ़ीट है|

omg-facts-deepest-cave-on-earth-Krubera-Cave

इस गुफा की खोज साल १९६० में की गयी थी और इसका नाम एक रशियन भूवैज्ञानिक अलेक्सेंडर क्रुबेर के नाम से प्रेरित है| साल १९८० में पहली बार इस गुफा में प्रवेश किया गया था| Krubera Cave में साल २००१ में एक यूक्रेनी स्पेलिओलॉजिस्ट का एक दल इसमें १७१० मीटर यानी ५६१० फ़ीट की गहराई तक गया था जिसके बाद इस गुफा को सबसे गहरी गुफा होने का दर्जा प्राप्त हुआ था, जोकि उस समय की सबसे गहरी गुफा से केवल ८० मीटर ज्यादा था| omg-facts-deepest-cave-on-earth-Krubera-Cave

साल २००४ में दोबारा यूक्रेनी स्पेलिओलॉजिस्ट का एक दल इसमें उतरा और अब की बार २०८० मीटर यानी ६८२० फ़ीट की गहराई तक गए जो कि एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बना था| साल २०१२ में विभिन्न देशों के ५९ स्पेलिओलॉजिस्ट का एक दल इस गुफा में उतरा और तब २१९७ मीटर यानी ७२०८ फ़ीट की गहराई नापी गयी| साल २०१२ में Krubera Cave में उतरे दल ने गुफा के अंदर २७ दिन बिताये|

omg-facts-deepest-cave-on-earth-Krubera-Cave

क्रुबेर गुफा अन्वेषण बहुत ही मुश्किल है, क्यूंकि एक तो यहाँ पर साल के केवल ४ महीने ही जाया जा सकता है और दूसरा राजनीतिक हालत ख़राब होने की वजह से परमिशन आसानी से नहीं मिलती है|

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

Leave a Reply