अजब-गजब – १३ साल बाद गाजर में मिली महिला की सगाई की अंगूठी

अजब-गजब – १३ साल बाद गाजर में मिली महिला की सगाई की अंगूठी

अपनी सगाई की अंगूठी महिलाएं बड़ी शिद्दत से संभल के रखा करती है| पति-पत्नी के रिश्ते की तरह उन्हें अपनी अंगूठी भी बहुत प्यारी होती है| कनाडा में रहने वाली मैरी नामक महिला की सगाई की अंगूठी साल २००४ में गार्डन में खो गयी थी| और बाद में बेहद अजब-गजब तरीके से वो अंगूठी वापस मिली|

ajab-gajab-omg-facts-diamond-ring-found-after-13years-अजब-गजब

अंगूठी खो जाने के बाद मैरी बेहद दुखी थी| अंगूठी के गुम हो जाने से पति दुखी ना हो, इसीलिए मैरी ने यह बात शिवाय अपने बेटे के और किसी को नहीं बताई| मगर १३ साल बाद जब मैरी अपनी बहु के साथ बागीचे में लगी सब्जियां निकाल रही थी, तो अचानक ख़ुशी से उछाल पड़ी|

Duniya Ke 5 Sabse Khatarnak Raaste – यहाँ सफर सुहाना नहीं  डरावना होता है

हुआ यूँ कि मैरी को १३ साल पहले अपनी खोई हुई अंगूठी फिर से मिल गयी| यह अंगूठी एक गाजर में फंसी हुई थी| गाजर में फंसी इस अंगूठी को देखकर मैरी की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा| मगर इस बात का दुःख जरूर हुआ कि यह बात उसने अपने पति से छुपकर रखी थी, जिनका अब निधन हो चूका था|

ajab-gajab-omg-facts-diamond-ring-found-after-13years

भले ही मैरी इस बात से खुश है कि उनकी अंगूठी उन्हें वापस मिल गयी मगर ये बात बताने के लिए उनके पति उनके साथ नहीं रहे, जिनसे यह बात छुपाने के लिए मैरी उनसे माफ़ी मांग सके| अब मैरी वो अंगूठी बहुत ही संभल के रखना चाहती है| हालांकि उन्हें इस अंगूठी के १३ साल बाद मिलने की कोई उम्मीद भी नहीं थी|

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर लोगों को भी जरूर बताइयेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

दुनिया के सबसे खतरनाक स्विमिंग पूल

गजब है, ये पुलिसवाला पहनता है १९ नंबर के जूते

ये है वो अजीब जानवर जिनका जिक्र नहीं मिलता किताबों में

दुनिया में सबसे महंगा, ७५ करोड़ रुपये लीटर बिकता है बिच्छू का जहर

Leave a Reply