Bigg Boss Season 16 – ये है प्रतियोगियों की बैंड बजाने वाले असली बिग बॉस

वैसे तो ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न’ पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो Bigg Boss Season 16 चल रहा है। मगर इन सभी सीजनों में भाग लेने वाले प्रतियोगी जिस शख्स की महज आवाज़ को अपने सर-आंखों पर रखते है और उनकी बातें मानते है। आज हम आपको उसी शख्स के बारे में बताने जा रहे है।

Bigg Boss की आवाज़ के पीछे एक नहीं बल्कि दो लोगों की आवाज़ें है। जी हां दोस्तों, ‘बिग बॉस चाहते है।’ ऐसी रोबदार आवाज़ बिग बॉस के घर में गूंजती है। ये किसी एक इंसान की नहीं बल्कि दो लोगों की है। 
एक आवाज़ तो ‘Bigg Boss चाहते है’ और दूसरी आवाज़ वो है जो सुबह के 10 बजे या फिर रात में ये सब हुआ है।

ajab-jankari-men-behind-bigg-boss-voice-बिग बॉस
Image Source : Google | Image Credit : starsunfolded

मतलब एक आवाज़ प्रतियोगियों से बात करती है और दूसरी जो शो के समय से लेकर घटनाओं के रीकेप की जानकारी देते है। जहां Bigg Boss की आवाज़ वाले शख्स का नाम अतुल कपूर है तो वहीँ दूसरी आवाज़ विजय विक्रम सिंह की है।

दिलचस्प बात ये है कि प्रतिभागियों की तरह ही ये दोनों तीन महीनों के लिए Bigg Boss के घर में रहते है। मगर इनको कैद करके नहीं रखा जाता। ये लोग घर के सभी लोगों पर निगाह रखते है। लोनावला में Bigg Boss के सेट से करीब 5 मिनिट की दुरी पर यह दोनों रहते है और सुबह प्रतियोगियों के जागने से पहले सेट पर आ जाते है और रात को लाइट्स बंद होने के बाद ही अपने ठहरने की जगह पर जाते है।

ajab-jankari-men-behind-bigg-boss-voice-बिग बॉस
Image Source : Google | Image Credit : starsunfolded

सबसे पहले उस आवाज़ के बारे में बात करते है जो Bigg Boss के घर में रहने वाले प्रतियोगियों को आदेश देने और उन्हें फटकार लगाते समय सुनाई देती है। इस आवाज़ के मालिक है ‘लखनऊ’ में जन्मे अतुल कपूर, जो कि एक एक्टर के साथ एक ‘वॉइस ओवर आर्टिस्ट’ भी है। इन्हीं की आवाज़ से पूरा Bigg Boss चलता है।

अतुल कपूर बिग बॉस के पहले सीजन से ही शो से जुड़े हुए है। इस घर में अतुल के लिए अलग से एक कमरा है, जहां से अतुल घरवालों की हर गतिविधियों पर नज़र रखते है। 

एक ‘वॉइस ओवर आर्टिस्ट’ के तौर पर अपने करियर का सफर शुरू करने वाले अतुल सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में अपनी आवाज़ दे चुके है। इनमें ‘आयरन मैन’, ‘एवेंजर’, ‘कैप्टेन अमेरिका’ के अलावा कई ऐसी फ़िल्में है जिनमें अतुल कपूर ने सुपरहीरो के लिए हिंदी वर्जन में अपनी आवाज़ दी है। 

ajab-jankari-men-behind-bigg-boss-voice-बिग बॉस
Image Source : Google | Image Credit : starsunfolded

चलिए अब दूसरी आवाज़ के बारे में जानते है। पिछले ९ सालों से बिग बॉस के साथ ‘नैरेटर’ के तौर पर काम करने वाले इस शख्स का नाम विजय विक्रम सिंह है। उत्तरप्रदेश के ‘कानपुर’ जिले में रहने वाले विजय ने एमबीए की पढाई की है।

विजय का इस इंडस्ट्री में कोई लिंक था। एक समय विजय मुश्किल के उस दौर से निकले है, जब वो मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे। महज 20 साल की उम्र में डिप्रेशन का शिकार हो चुके विजय 26 साल के होते-होते शराब पीने के भी आदि हो गए थे। 

ajab-jankari-men-behind-bigg-boss-voice
Image Source : Google | Image Credit : starsunfolded

इन मुश्किलों से बाहर निकलते हुए विजय को साल 2009 में पहली बार वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम मिला और यहीं से उनकी जिंदगी की शुरुवात हुई। बता दें कि विजय ने अब तक करीब 250 रियलिटी शो और 100 से भी ज्यादा टेलीविज़न कमर्शियल में अपनी आवाज़ दे चुके है और आज ‘बिग बॉस‘ जैसे बड़े शो का एक हिस्सा भी है। इतना ही नहीं सोनी पर ही प्रसारित होने वाले रियलिटी सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल’ में भी इनकी आवाज़ को सुना जा सकता है। 

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ‘बिग बॉस की आवाज़ के पीछे एक नहीं दो लोगों के है चेहरे, ये है उनकी पहचान’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा। 

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

Leave a Reply