अजीबोगरीब है ये झीलें जो लोगो को करती है हैरान

इस दुनिया में कई ऐसी चीजें है जो कई अदभुत नज़ारों से भरी हुई है। इनमें कुछ ऐसी झीलें है, जो बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ लोगों को हैरान कर देने वाली खूबियों से लैस है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अजीबोगरीब झीलों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे।

स्पॉटेड लेक, कनाडा ( Spotted Lake Canada )

कनाडा में मौजूद स्पॉटेड लेक ( Spotted Lake ) खारे पानी की यह झील खनिज युक्त लवणों से भरी पड़ी है। जिसमें सल्फेट, सिल्वर और टायटेनियम शामिल है। यहां अदभुत नजारा तब देखने को मिलता है जब गर्मियों के मौसम में इस झील का पानी सुख जाता है। यहां रहने वाले स्थानीय लोग इस झील को कलीलुक कहते है। यहां रहने वाले लोग इस अजीबोगरीब झील से डरते भी है क्यूंकि पहले विश्वयुद्ध के दौरान इस झील का उपयोग विस्फोटक बनाने के लिए किया गया था।

ajab-jankari-weird-lakes-in-the-worldकानो क्रिस्टेल्स, कोलम्बिया ( Cano Crystal, Colombia )

कानो क्रिस्टेल्स (Cano Crystal) नामक यह एक नदी है, जिसके पानी का रंग हरा, लाल, नारंगी और नीला दिखाई देता है। एक साथ कई रंगों में दिखाई देने वाली इस नदी के रंगीन पानी होने की वजह दरअसल पानी में मौजूद माकारिना क्लेवेगरा प्रजाति का एक पौधा है। इसी पौधे की वजह से सितम्बर से लेकर नवम्बर के बीच नदी का रंग इंद्रधनुष के रंगों में बदल जाता है।

ajab-jankari-weird-lakes-in-the-world
ajab-jankari-weird-lakes-in-the-worldब्वॉइलिंग लेक, डोमेनिका ( Boiling Lake, Dominica )

कैरेबियन देश डोमेनिका (Dominica )के मोरन ट्रोइस पिट्नस नेशनल पार्क में स्थित यह उबलते हुए पानी की झील है। इस झील के उबलते हुए पानी की वजह इसके नीचे मौजूद सुलगता हुआ लावा है। ऐसे मेंब्वॉइलिंग लेक (Boiling lake ) के पानी में तैरना मौत को गले लगाने के जैसा है।

इस वजह से देव आनंद ने आत्महत्या करने का ले लिया था फैसला
ajab-jankari-weird-lakes-in-the-world
ajab-jankari-weird-lakes-in-the-worldपिच लेक, त्रिनिदाद ( Pitch Lake, Trinidad )
कैरेबियन देश त्रिनिदाद ( Trinidad )और टौबैगो ( Tobago ) में मौजूद इस काले रंग की झील में दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक तार और डामर का भंडार है। बताया जाता है कि इस झील में करीब एक करोड़ टन तक अलकतरा यानी की डामर मौजूद है। १०० एकड़ में फैली यह अदभुत झील करीब २५० फ़ीट तक गहरी है।
ajab-jankari-weird-lakes-in-the-world
ajab-jankari-weird-lakes-in-the-worldकेलिमुटु क्रेटर लेक, इंडोनेशिया (Kelimutu Lake, Indonesia )

इंडोनेशिया ( Indonesia ) के केलिमुटु ज्वालामुखी के ऊपर तीन झीलें मौजूद है, जिन्हें केलिमुटु क्रेटर लेक ( Kelimutu Lake ) के नाम से जाना जाता है। हैरानी की बात यह कि यह तीनों झीलें अलग-अलग रंग की है और समय के साथ-साथ ये अपना रंग भी बदलती रहती है। इनका पानी नीले से हरा, काला, लाल और भूरे रंग का हो जाता है। रंगों के अलावा इनकी एक और खासियत यह है कि इन झीलों का तापमान और रासायनिक गुण अलग-अलग है।

ajab-jankari-weird-lakes-in-the-worldajab-jankari-weird-lakes-in-the-worldशैंपेन पूल, न्यूजीलैंड ( Champagne Pool, New Zealand )

शैंपेन पूल ( Champagne Pool )नाम से मशहूर यह झील न्यूजीलैंड (New Zealand )में स्थित है। असल में इस झील के पानी में शैंपेन की तरह कार्बन डाईऑक्साइड के बुलबुले लगातार निकलते रहते है। करीब ९०० साल पहले मिली इस झील के पानी का तापमान करीब ७४ डिग्री सेल्सियस रहता है। कहा जाता है कि इसके पानी में आर्सेनिक और ऐंटिमनी सल्फाइड मौजूद है।ajab-jankari-weird-lakes-in-the-worldदोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ‘अजीबोगरीब है ये झीलें जो लोगो को करती है हैरान’ अच्छी लगी हो तो कृपया इस लाइक और शेयर जरूर कीजिएगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त कीजियेगा।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |Fact from around the world that you wont believe.

ये अभिनेत्री इतनी थी दिलदार, अमिताभ बच्चन के लिए छोड़ गयी थी अपनी महंगी कार

इस वजह से कमल हासन की पत्नी सारिका ने बिल्डिंग से लगा दी थी छलांग

जब संजय दत्त को मारने के लिए घूम रहे थे ४ शूटर, जाने कैसे बचायी थी संजय ने अपनी जान

जब नशे में ऋषि कपूर को पीटने निकले थे संजय दत्त

Leave a Reply