ये है दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान

ये है दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान

समुद्र तल से ३६५६ मीटर ऊंचाई पर एंडीज पठार के १०,५०० वर्ग किलोमीटर में फैला दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान बोलिविया में ‘Salar De Uyuni’ के नाम से जाना जाता है। ये बोलिविया का सबसे लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है। पूरी दुनिया से बहुत से पर्यटक इस विशाल सफ़ेद मैदान को देखने आते है।

ajab-jankari-worlds-largest-salt-field-salar-de-uyuni-in-southwest-bolivia-नमक का मैदान

यहां मौजूद ज्वालामुखीय चट्टानें सफ़ेद मैदान के बीच छोटे द्वीप की तरह दिखाई देती है। ऐसा लगता है जैसे सफ़ेद कैनवास पर काले बिंदु हों। इन द्वीपों में से सबसे मशहूर द्वीप ‘क्वेशुआ’ में मौजूद है जिसे ‘इंका का घर’ या ‘इन्काहाउसि’ के नाम से जानते है। जहां इंका सभ्यता के लोग नमक के मैदान को पार करते समय अस्थायी रूप से यहां शरण लेते थे।

दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान

करीब ४० मीटर तक की ऊंचाई वाली इन चट्टानों के पास प्रवाल जैसी दुर्लभ संरचनाये और समुद्री सीपों के जीवाश्म दिखाई देते है। ये ‘मिनचिन’ झील के आखिरी अवशेष है। ये वो विशाल झील थी जो करीब २० से ४० हजार साल पहले सुख गयी थी। इन्काहाउसि पर हजारों कैक्टस यानी ‘ट्राइकोसेरस पासाकाना’ नामक पौधे पनपते है, जो करीब हर साल लगभग एक या दो सेंटीमीटर तक बढ़ते है। इनकी ऊंचाई करीब १० मीटर और जीवन ३०० साल तक का हो सकता है।

ajab-jankari-worlds-largest-salt-field-salar-de-uyuni-in-southwest-bolivia-नमक का मैदान

पूरी तरह से समतल ये मैदान बारिश होने पर या पास की झील से पानी का बहाव होने पर एक विशाल झील में बदल जाता है। इस दौरान नमक के मैदान के ऊपर पानी की पतली परत उसे एक विशाल आईने में बदल देती है, जिसके अंदर बादल भी चलते हुए नज़र आते है। इसे देखने के लिए ‘Salar De Uyuni‘ घूमने का सबसे सही समय दिसंबर से अप्रैल तक यहां होने वाले बारिश के मौसम के ठीक बाद का है।

ajab-jankari-worlds-largest-salt-field-salar-de-uyuni-in-southwest-bolivia-नमक का मैदान

Salar De Uyuni‘ से ३०० किलोमीटर से भी कम दूरी पर दक्षिण में एडुआर्डो एवारोआ नेशनल इंडियन वाइल्डलाइफ रिज़र्व है। यही पर ‘Sol De Manana‘ गीजर बेसिन है। कीचड़ से भरे इन गड्ढों में हमेशा बुलबुले उठते है जिनमें सल्फर गैस बाहर निकलती रहती है। इन गर्म गैसों का विस्फोट करीब १०० मीटर तक ऊपर जा सकता है। जिसे देखने के लिए गाड़ियों के काफिले आते है।

ajab-jankari-worlds-largest-salt-field-salar-de-uyuni-in-southwest-bolivia-नमक का मैदान

‘Sol De Manana’ से महज ४५ किलोमीटर दूर करीब ४३०० मीटर की ऊंचाई पर ‘Laguna Colorado‘ यानी लाल झील है। करीब एक मीटर से भी कम गहराई वाली यह झील अपने लाल रंग की वजह से जानी जाती है। खनिजों से भरपूर इस झील का रंग कई भूमिगत झरनों के कारण है जो झील का तापमान बढ़ाते रहते है। झील में मौजूद दुनालिएला सैलीना शैवाल का लाल पिगमेंट, जू प्लैंक्टन और फाइटोप्लैंक्टन नामक अवशेष के साथ मिलकर खाड़ी के पानी को लाल रंग का कर देते है।

ajab-jankari-worlds-largest-salt-field-salar-de-uyuni-in-southwest-bolivia

‘Laguna Colorado’ नामक इस लाल रंग की झील के अलावा यहां‘Laguna Verde’यानी हरी झील और‘Laguna Blancaयानी सफ़ेद झील भी मौजूद है। ये दोनों झीलें एक-दूसरे से कुछ ही मीटर की दूरी पर है। आर्सेनिक और तांबे की भारी मात्रा के कारण ‘Laguna Verde’ का रंग हरा है और ‘Laguna Blanca’का दूधिया रंग उसके नीचे मौजूद बोरेक्स की वजह से है। जो देखने में काफी खूबसूरत है।

ajab-jankari-worlds-largest-salt-field-salar-de-uyuni-in-southwest-bolivia

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया देना मत भूलियेगा।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |Fact from around the world that you wont believe.

ये है दुनिया के सबसे अजीब और विचित्र रेस्टोरेंट

पैसे वाला पेड़, जिस पर है सिक्कों की भरमार

भारत के इन मंदिरों में मिलता है अजब गजब प्रसाद

Leave a Reply