May 6, 2024

Akshay Kumar की वो 9 फ़िल्में जो कभी रिलीज़ नहीं हो पायी

दोस्तों, साल 1991 में फिल्म सौगंध से बॉलीवुड में कदम रखने वाले Akshay Kumar आज बॉलीवुड के सबसे एंटरटेनिंग सितारों में होती है। शुरुवात से लेकर अब तक अक्षय ने कई एक्शन और कॉमेडी फिल्मों में काम किया है। आज भी अक्षय की साल में करीब तीन से चार फ़िल्में रिलीज़ होती है जो सफल भी होती है। मगर अक्षय की कुछ फ़िल्में ऐसी है जो आज तक रिलीज़ ही नहीं हुई है। आज हम आपको अक्षय कुमार की ऐसी 9 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जो किसी ना किसी वजह से दर्शकों के सामने आने से वंचित रह गयी है।

Akshay kumar with divya bharti

परिणाम

साल 1993 में Akshay Kumar द्वारा साइन की गयी इस फिल्म में उनके साथ उनकी अभिनेत्री दिव्या भारती थी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही दिव्या भारती की मौत हो गयी और फिर ये फिल्म कभी बन ही नहीं पायी।

Akshay kumar with manisha koirala

जिगरबाज

साल 1997 की इस फिल्म में Akshay Kumar के साथ जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला, अमरीश पुरी, ममता कुलकर्णी थे। यह फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी थी, जिसे अपने नाजायज़ होने और अपने पिता द्वारा मां पर किये गए अत्याचारों के बारे में पता चलता है। वो लड़का इस बात का बदला लेने की कोशिश करता है मगर उसे अपनी सौतेली बहन से प्यार हो जाता है। ये फिल्म भी आज तक रिलीज़ नहीं हुई।

akshay kumar and sunil shetty

पूरब की लैला और पश्चिम का छैला

साल 1997 में ही Akshay Kumar ने एक और फिल्म पूरब की लैला और पश्चिम का छैला साइन की थी। इस फिल्म में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी और नम्रता शिरोडकर थे। फिल्म की शूटिंग काफी हद तक हो गयी थी, मगर फिल्म का कुछ हिस्सा शूट करना रह गया। कुछ सालों बाद अक्षय ने इस फिल्म को पूरा करने का सोचा तो नम्रता शिरोडकर साउथ एक्टर महेश बाबू से शादी कर फिल्मों से दूरिया बना चुकी थी। ऐसे में यह फिल्म कभी रिलीज़ नहीं सकी।

Akshay Kumar and Rani Mukharjee

मुलाकात

साल 1999 में मुकेश भट्ट के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अक्षय ने साइन किया था और शूटिंग के कुछ दिनों बाद यह फिल्म रूक गयी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रानी मुखर्जी और चंद्रचूड़ सिंह भी अभिनय कर रहे थे। मगर दुर्भाग्यवश ये भी रिलीज़ नहीं हो सकी।

Akshay Kumar

खिलाड़ी vs खिलाड़ी

साल 2001 में अक्षय ने खिलाड़ी सीरीज की एक और फिल्म साइन की थी, जिसका नाम खिलाड़ी vs खिलाड़ी था। इस फिल्म का निर्देशन उमेश राय कर रहे थे, लेकिन यह फिल्म भी आगे नहीं बढ़ पायी।

Akshay Kumar and Dev Anand

राहगीर

देव आनंद की फिल्म ‘गाइड’ की रीमेक के तौर पर बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन ऋतुपर्ण घोष करने वाले थे। इस फिल्म में Akshay Kumar के साथ विद्या बालन लीड रोल में थी। फिल्म का ऐलान होने के बाद यह प्रोजेक्ट बीच में अटक गया। बाद में ये खबर आयी कि देव आनंद ये नहीं चाहते थे कि उनकी फिल्म का रीमेक बने और इस कारण उन्होंने प्रोडूसर को इसकी इजाजत नहीं दी थी।

Akshay Kumar with Urmila Mantodkar

सामना

साल 2006 में आने वाली निर्देशक राजकुमार संतोषी की इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख, उर्मिला मांतोडकर और महिमा चौधरी थे। यह फिल्म देश के एक नकली भगवान के बारे में थी। विवाद के चलते राजकुमार संतोषी को ये फिल्म बाद में बंद करनी पड़ी थी।

Akshay Kumar and John Abraham

आसमान

साल 2010 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘ब्लू’ के सीक्वल के तौर बनने वाली इस फिल्म में लारा दत्ता, संजय दत्त, कटरीना कैफ, जायद खान के अलावा जॉन अब्राहम, नेहा ओबेरॉय, और सोनल चौहान को भी लिया गया था। फिल्म की घोषणा तो हुई मगर यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका।

Akshay Kumar with Vidya Balan

चांद भाई

साल 2012 में निखिल अडवाणी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की कहानी एक लड़के के बारे में होने वाली थी, जो गैंगस्टर बनना चाहता था। इस फिल्म के लीड रोल में अक्षय के साथ विद्या बालन को लिया गया था। मगर दुर्भाग्य से अक्षय की यह फिल्म भी बंद होकर रह गयी।

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |Fact from around the world that you wont believe.

Leave a Reply