Naga Fireballs – रहस्यमयी है इस नदी से आग के गोलों का निकलना 

दोस्तों, वैसे तो दुनिया में ऐसे कई रहस्य है जिनपर से पर्दा उठना अभी बाकी है, उन रहस्यों में से ऐसा ही एक रहस्य है जो आज हम आपको बताने जा रहे है| Naga Fireballs – जिसे जानने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने कई कोशिशें की है मगर किसी ने भी इसका सही तर्क नहीं दिया है|
Naga Fireballs
Naga Fireballs – नागा फ़ायरबॉल्स
थाईलैंड के मेकांग नदी पर दिखाई देने वाले रहस्यमयी नागा आग के गोले ने लंबे समय से स्थानीय लोगों और वैज्ञानिकों की दिलचस्पी को बनाये रखा है| अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुवात में ठंडी रातों में मेकांग नदी के गंदे पानी से अक्सर चमकदार लाल प्रकाश की रहस्यमय चमक वाली गेंदें निकलती है, जिसे ‘Naga Fireballs’, बंग फैई नैक या मेकांग लाइट्स और पूर्व में ‘Ghost Light’ के नाम से जाना जाता है|
Naga Fireballs
कथित तौर पर यह गेंदें लाल रंग की होती है और आकार में छोटी से लेकर बास्केटबॉल के आकार की होती है| गायब होने से पहले यह सौ मीटर की दूरी तक ऊपर उठती है| रिपोर्ट के मुताबिक यह Naga Fireballs एक रात में दस से लेकर 1000 की संख्या में निकलती है| स्थानीय लोगों का मानना है कि ये उनके नागा भगवान से निकलने वाली आग है|
Naga Fireballs

फोन फिसाई जिले में लगभग 300 किलोमीटर लंबी मेकांग नदी के अलावा यह आग के गोले इस क्षेत्र की छोटी नदियों, झीलों और तालाबों से भी निकलने की बात सामने आयी है|

Naga Fireballs

वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक इस आग का कारण इस नदी में से निकलने वाली फोस्फीन नामक ज्वलनशील गैस है, जो नदी से निकलते ही आग पकड़ लेती है| वैज्ञानिकों को अब तक फोस्फीन गैस के निकलने का कोई सोर्स भी नहीं मिला है| मगर सवाल यह है कि ऐसा केवल अक्टूबर के महीने में ही क्यों होता है| सबसे बड़ी बात यह है कि अब यहां रहने वाले लोग इसे एक त्यौहार के रूप में मनाने लगे है और इसे देखने के लिए लाखों की तादात में लोग देखने आते है|

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स  में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

पहाड़ों पर लटका हुआ है १५०० साल पुराना यह मंदिर

The Old Man – दुनिया के कई रहस्यों में एक, जो सुलझा नहीं पाया कोई

चाँद बावड़ी – सच में अदभुद है यह बावडी

गजब है, ये पुलिसवाला पहनता है १९ नंबर के जूते

यहाँ स्थित है दुनिया का पहला पांच सितारा अंडर ग्राउंड होटल

Leave a Reply