May 6, 2024

Jiji Bai Ka Mandir – अनोखा मंदिर जहाँ मन्नत पूरी होने पर चढ़ती है चप्पल और सैंडिल

वैसे तो हम भगवान के आस-पास चप्पल और जूतों को फटकने तक नहीं देते है| फिर चाहे घर का मंदिर हो या बाहर बना मंदिर हो, अगर मंदिर के अंदर जाना हो तो बाहर चप्पल और जूतों को उतारकर ही जाते है| लेकिन हम आज आपको Jiji Bai Ka Mandir के बारे में बताने जा रहे है जहाँ माँ दुर्गा को नयी चप्पल या सैंडिल चढ़ाई जाती है|

jiji-bai-ka-mandir-story-in-hindi

जी हाँ दोस्तों, आपको यह जानकार आश्चर्य होगा लेकिन यह सच है| यह मंदिर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है| एक पहाड़ी पर बने इस मंदिर में श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी होने के बाद चप्पलें चढ़ाते है|

jiji-bai-ka-mandir-story-in-hindi

जीजीबाई का मंदिर

राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में एक छोटी सी पहाड़ी पर बना माँ दुर्गा का सिद्धदात्री पहाड़वाला मंदिर है| जिसे लोग जीजीबाई मंदिर भी कहते है| दरअसल करीब १८ साल पहले यहाँ अशोकनगर से रहने आये

jiji-bai-ka-mandir-story-in-hindi

ओमप्रकाश महाराज ने मूर्ति स्थापना के शिव-पार्वती विवाह कराया था और खुद कन्यादान किया था| तब से वे माँ सिद्धदात्री को अपनी बेटी मानकर पूजा करते है और आम लोगों की तरह बेटी के हर लाढ़-चाव को पूरे करते है|

Gitarama Central Jail – दुनिया की सबसे खतरनाक जेल

मंदिर में सेवा करने वाले बताते है कि लोग यहाँ मन्नतें मांगते है और पूरी होने के बाद नयी चप्पल चढ़ाते है| कई बार जब उन्हें आभास होता है कि देवी उन्हें पहनाये गए कपड़ों से खुश नहीं है तो दो-तीन घंटों में ही कपड़े बदलने पड़ते है|

indian-temples-story-in-hindi

इस मंदिर में चप्पल ही नहीं बल्कि भक्तों द्वारा चश्मा, टोपी और घड़ियाँ भी चढ़ाई जाती है| कहा जाता है कि माता के कुछ भक्त जो विदेशों में रहते है, वो भी वहां से मन्नत स्वरुप माँ के लिए चप्पलें भेजते है| इन भक्तों द्वारा चढ़ाई गयी चप्पलें एक दिन के बाद जरूरतमंदों में बाँट दी जाती है|

indian-temples-story-in-hindiदोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में लिखकर लोगों को इसके बारे में बताइयेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

Leave a Reply