Jagannath Mandir Rasoi – 56 भोग, 500 रसोइए और लाखों लोगों का महाप्रसाद, क्या है रहस्य

उड़ीसा के पूरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर एक बहुत ही लोकप्रिय तीर्थस्थल है| इस तीर्थस्थल की रसोई पूरे विश्व में प्रसिद्द है| यहाँ हर रोज भगवान को चढाने के लिए महाप्रसाद का निर्माण किया जाता है| Jagannath Mandir Rasoi में इस महाप्रसाद को तैयार करने के लिए करीब 500 रसोइये और उनके करीब 300 सहयोगियों की मदद ली जाती है|

Jagannath Mandir Rasoi

Jagannath Mandir Rasoi | भगवान जगन्नाथ मंदिर के रसोई की विशेषता

इस मंदिर के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित इस रसोई को दुनिया की सबसे बड़ी रसोई माना जाता है| हर साल इस मंदिर में दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु शामिल होते है| यही वजह है कि इस मंदिर में लाखों की तादात के हिसाब में ही खाना बनाया जाता है| हर दिन भगवान जगन्नाथ को 6 बार भोग लगाया जाता है|

यहाँ बनाये जाने वाले 56 व्यंजनों का निर्माण धार्मिक पुस्तकों के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही पकाया जाता है| यह भोजन पूरी तरह से शाकाहारी होता है, जिसमे कांदा-लहसुन का प्रयोग बिलकुल नहीं किया जाता है|

Jagannath Mandir Rasoi
Jagannath Mandir Rasoi

सबसे खास बात यह है कि इस भोग को मिट्टी के बर्तनों में बनाया जाता है और इन्हें लकड़ी के चूल्हे में पकाया जाता है| यहाँ खाना पकाने के लिए आज भी पारंपरिक शैली का ही प्रयोग किया जाता है| रसोई के करीब में स्थित गंगा-यमुना नामक दो कुँए है, जिनके पानी का उपयोग भोजन बनाने के लिए किया जाता है|

Jagannath Mandir Rasoi
Jagannath Mandir Rasoi

कब और कैसे हुई थी इस रसोई की शुरुवात

मान्यता है कि 11वीं शताब्दी में राजा इंद्रवर्मा के समय जगन्नाथ मंदिर की रसोई शुरू हुई थी| तब पुरानी रसोई मंदिर के पीछे दक्षिण में बनाई गयी थी| आज के समय में मौजूद रसोई का निर्माण उस समय के राजा दिव्य सिंहदेव ने 1682 से 1713 ईस्वी के बीच बनवाई थी| इसी रसोई में आज भी भोग बनाया जा रहा है|

यहां पीढ़ियों से कई परिवार भोग बनाने का काम करते है| हर रोज शुद्ध और सात्विक भोग बनाने के लिए यहां हर दिन नए बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है|

आपको बता दें कि यह प्रक्रिया हर रोज पूरे सालभर तक चलती है| सबसे खास बात यह है कि यहाँ इस महाप्रसाद को चाहें 10 हजार लोग खाये या 10 लाख लोग, यह न तो कभी कम पड़ता है और न ही कभी ज्यादा होता है| इस महाप्रसाद का एक भी दाना व्यर्थ नहीं जाता है|

Jagannath Mandir Rasoi
Jagannath Mandir Rasoi

ऐसे बनाया जाता है भगवान जगन्नाथ का भोग

भगवान के भोग में होने वाले 6 रसों का यहां ख़ास ख्याल रखा जाता है। भोग के लिए बनाये गए खाने में मीठा, खट्टा, नमकीन, तीखा, कड़ना और कसैला स्वाद शामिल किया जाता है| इनमें तीखे और कड़वे स्वाद वाले भोजन का नैवेद्य भगवान को चढ़ाना वर्जित है|

Jagannath Mandir Rasoi
Jagannath Mandir Rasoi

जगन्नाथ मंदिर की रसोई में रोज़ाना 56 भोग बनाये जाते है, जिसमें कम से कम 10 तरह की मिठाईयां शामिल होती है| सब्जियों में मूली, देसी-आलू, केला, बैंगन, सफेद और लाल कद्दू, कन्दमूल, परवल, बेर और अरवी का इस्तेमाल किया जाता है|

Jagannath Mandir Rasoi
Jagannath Mandir Rasoi

मंदिर की रसोई में केवल मूंग, अरहर, उड़द और चने की दाल ही बनाई जाती है| जगन्नाथ भगवान को लगाए जाने वाला ये भोग पूरी तरह से सात्विक होता है, जिसमें लौंग, आलू, टमाटर, लहसुन, प्याज तथा फूल गोभी का इस्तेमाल नहीं किया जाता|

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे शेयर और लाइक जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर लोगों को इसके बारे में जरूर बताइयेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

टायटेनम – दुनिया का सबसे बड़ा फूल, देखने के लिए बंद करनी पड़ती है नाक

दुनिया के सबसे खतरनाक स्विमिंग पूल

अजब-गजब परंपरा – यहाँ बहन बनती है दूल्हा – शादी करके घर लाती है अपनी भाभी

Auroville City- भारत का वो शहर जहाँ रहने के लिए पैसों की नहीं जरुरत

भारत में स्थित ये है लंका मीनार , जहाँ भाई-बहन नहीं जा सकते एकसाथ

Leave a Reply