इस जगह पूजी जाती है प्रभु श्रीराम की बड़ी बहन शांता देवी का मंदिर
रामायण की कथा कौन नहीं जानता? लेकिन बहुत कम लोग ये जानते है कि प्रभु श्रीराम की कोई बड़ी बहन भी थी और अगर जानते भी होंगे तो प्रभु श्रीराम के जीजाजी के बारे में नहीं जानते होंगे| तो चलिए आज हम आपको उस जगह के बारे में बताते है जहाँ प्रभु श्रीराम की बड़ी बहन शांता देवी का मंदिर बनाया गया है| जिसमें श्रृंग ऋषि महाराज उनके साथ विराजमान है|
आपको बता दें प्रभु श्रीराम के जीजाजी श्रृंग, ऋषि श्रीष्यश्रृंग भिंडक के पुत्र थे| ऋषि श्रीष्यश्रृंग ही वो ऋषि है जिन्होंने राजा दशरथ के लिए पुत्र कामना के लिए पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाया था| जिस जगह पर उन्होंने यज्ञ करवाया था वो स्थान आज भी अयोध्या से लगभग ३९ किमी पूर्व में स्थित है| जो वर्तमान समय में ऋषि ऋषि श्रीष्यश्रृंग का आश्रम है|
७ अजूबों में शामिल करने लायक है ये जगहें – फिर भी नहीं है शामिल
बता दें कि शांता देवी के मंदिर में भगवान श्रीराम से जुड़े हुए सभी उत्सवों का पालन बड़े ही धूम-धाम से किया जाता है| ऐसा माना जाता है कि जो भी इस जगह आकर सच्चे मन से देवी शांता और उनके पति की पूजा करता है, उन्हें प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त होता है|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
भारत में यहाँ स्थित है जुड़वा लोगों का गाँव
चाँद बावड़ी – सच में अदभुद है यह बावडी
Reviews