June 1, 2023

बादलों के बीच से गुजरती है यहाँ की ट्रैन, लोग उठाते है इस अद्भुत सफर का आनंद

बादलों के बीच से गुजरती है यहाँ की ट्रैन,  लोग उठाते है इस अद्भुत सफर का आनंद

विश्व में ऐसे कई रेल मार्ग है जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते है| जिनमे रूस का ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग, भारत का दार्जिलिंग रेलमार्ग और कालका-शिमला रेलमार्ग अपनी नैसर्गिक ख़ूबसूरती के लिए जाने जाते है| इन्हीं में से एक रेलमार्ग अर्जेंटीना में है, जहाँ की ट्रैन बादलों के बीच से गुजरती है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है| तो चलिए जानते है इसके बारे में|
omg-facts-amazing-train-in-cloud-बादलों के बीच

साल्टा रेलमार्ग

अर्जेंटीना का यह साल्टा रेलमार्ग बादलों के बीच से गुजरता है| जी हाँ दोस्तों, इस रेलमार्ग पर सफर करने वाले यात्री बादलों के बीच से होते हुए सफर करते है| इतना ही नहीं इस रेलमार्ग पर आपको कई ऐसे दृश्य देखने को मिल जाएंगे जो आपको रोमांचित कर देंगे| इन दृश्यों को देखकर आपको अपनी आँखों पर विश्वास नहीं होगा|

omg-facts-amazing-train-in-cloud-बादलों के बीच

दरअसल, अर्जेंटीना के समुद्रतल से करीब ४००० मीटर की ऊँचाई पर एंडीज पर्वत श्रृंखला से एक ट्रैन गुजरती है जिसे ‘ट्रैन टू द क्लाउड’ कहा जाता है| यह रेलवे लाइन दुनिया की सबसे ऊंची रेल रूटों में से एक है|

omg-facts-amazing-train-in-cloud-बादलों के बीच

जब यह ट्रैन कुछ खास ऐसे इलाकों से होते हुए गुजरती है तो ऐसा लगता है कि यह ट्रैन बादलों को चीरते हुए पहाड़ों के बीच से गुजर रही है, क्यूंकि उस समय रेलवे लाइन के दोनों तरफ भारी बादल छाए हुए रहते है|

omg-facts-amazing-train-in-cloud-बादलों के बीच

११८७ मीटर की ऊँचाई पर स्थित अर्जेंटीना के शहर सिटी ऑफ़ साल्टा से होते हुए यह ट्रैन वैली दी लेर्मा, क्वेब्रेडा डेल टोरो और ला पोल्वोरीला वियाडक्ट पर आकर थमती है, जिसकी ऊँचाई करीब ४२०० मीटर की है|

omg-facts-amazing-train-in-cloud

अपने १६ घंटे के इस सफर में यह ट्रैन २९ पूल और २१ टनल से गुजरते हुए २१७ किलोमीटर का सफर तय करती है और इस दौरान करीब ३००० मीटर की चढाई भी चढ़ती है|

omg-facts-amazing-train-in-cloud

साल १९२० में निर्माणाधीन इस रेलमार्ग को बनाते समय अमेरिकी इंजीनियर रिचर्ड फोन्टेन मरे इस प्रोजेक्ट के हेड थे| इस अद्भुत रेल मार्ग की यात्रा करने दुनियाभर से लाखों सैलानी इसका आनंद उठाने आते है और जमकर फोटोग्राफी करते है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर करें और कमेंट बॉक्स पर कमेंट करके बताये|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

पिग्मी मार्मोसेट – ये है दुनिया का सबसे छोटा बंदर जिसका वजन होता है महज १०० ग्राम

भारत के इन मंदिरों में मिलता है अजब गजब प्रसाद

ये है दुनिया के सबसे अजीब और विचित्र रेस्टोरेंट

पैसे वाला पेड़, जिस पर है सिक्कों की भरमार

Leave a Reply