ब्लडी हेल पोंड – रहस्यमयी खुनी तालाब, जिसका तापमान है ९० डिग्री तक
इस दुनिया में रहस्यों की कोई कमी नहीं है और कितने ही ऐसे रहस्य होते है जिन पर से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है| हम इंसानो में एक खूबी ये होती है की हम किसी भी रहस्यमयी चीज को जानने के लिए हमेश उत्सुक रहते है| ऐसी ही एक जगह ब्लडी हेल पोंड के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है| जहाँ पर्यटकों को जाना सख्त मना है|
‘ब्लडी हेल पोंड’, जापान (खुनी तालाब)
यह जगह जापान के बेप्पू नामक जगह पर स्थित है| यहाँ ऐसे कुल ९ तालाब है जिनके रंग और नाम अलग अलग है| इन्ही में से एक तालाब ये है जिसे ‘ब्लडी हेल पोंड’ के नाम से जाना जाता है|
इस तालाब का रंग खून की तरह लाल है और तापमान करीब ८० से ९० डिग्री सेल्सियस तक है| जिसकी वजह इस तालाब में लोहे और नमक की अधिक मात्रा बताई जाती है| इतना गरम होने की वजह से लोगों को इस तालाब के आस पास जाने से भी मनाई है| दूर से देखने पर यह तालाब उबलते हुए खून की तरह दिखाई पड़ता है|
गर्म होने की वजह से तालाब से हर समय भाप निकलती रहती है, जो देखने में डरावनी लगती है| इस जगह को देखने के लिए पर्यटक भारी संख्या में यहाँ आते है|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
गूगल में काम करने का लोग देखते है सपना, मरने के बाद भी मिलती है सैलरी
दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान
Reviews