Duplicate Bollywood के सितारों से मिलती है इन लोगों की शक्लें

बॉलीवुड में ऐसे तो अब तक हमने कई सितारों के डुप्लीकेट देखें है, मगर कुछ डुप्लीकेट में तो फर्क करना थोड़ा मुश्किल दिखाई पड़ता है| इनमे से कुछ को तो ध्यान से देखें बगैर तो पता ही नहीं चलता की असली कौन है? तो चलिए देखते है Duplicate Bollywood सितारों को| 

Duplicate Bollywood - tiger shroff duplicate

डेविड शाहरिया 

फिल्म ‘बागी’ से बॉलीवुड में नाम कमाने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ के इस हमशक्ल का नाम डेविड शाहरिया है| इनकी सिर्फ शक्ल ही नहीं बल्कि हेयर स्टाइल और बॉडी भी टाइगर से हूबहू मिलती है| पेशे से एक मॉडल होने के साथ साथ डेविड ने अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा है| अपने इस लुक की वजह से अक्सर लोग डेविड को टाइगर श्रॉफ समझने की गलती कर बैठते है| 

john abraham duplicate

मुबाशिर मलिक

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर और एक लेखक के रूप में दुबई के रहने वाले मुबाशिर मलिक बिलकुल जॉन अब्राहम से मिलते है| जॉन की ही तरफ इनके चेहरे पर हँसते समय डिंपल पड़ती है|

ranveer singh duplicate

हम्माद शोएब

पाकिस्तान के रहनेवाले हम्माद शोएब एक बिज़नेसमेन है| लोगों के मुताबिक ये रणवीर सिंह की तरह दिखाई देते है| मगर हम्माद इसके बिलकुल विपरीत ये कहते है कि उनकी शक्ल किसी से नहीं मिलती|

prinyanka chopra duplicate
Duplicate Bollywood

नवप्रीत बंगा 

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल का नाम नवप्रीत बंगा है| सोशल मीडिया पर एक ब्लॉगर के रूप में व्यस्त रहने वाली नवप्रीत आज कल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरों के चलते मशहूर है| 

ranbeer kapoor duplicate

जुनैद शाह

कश्मीर, श्रीनगर के रहने वाले जुनैद शाह को एक बार में देखकर सारे यही कहेंगे कि ये रणबीर कपूर ही है| मॉडलिंग करने वाले जुनैद आज कल सोशल मीडिया पर अपने लुक के जरिये सुर्खिया बटोर रहे है| 

rajnikant duplicate

कन्नन पिल्लई 

कन्नन पिल्लई नामक यह व्यक्ति फिल्मों, कमर्शियल विज्ञापन में आपको कहीं न कहीं दिखाई देंगे| यहाँ तक की इनकी खुद की एक वेबसाइट भी है जहाँ ये अपनी रजनीकांत वाली फोटोज डालते है|  

imran hasmi duplicate

मज़दाक जान 

पकिस्तान के हयाताबाद में रहने वाले मज़दाक जान बिल्कुल इमरान हाशमी की तरह शक्ल पायी है|  

shahrukh khan duplicate

शाहरुख़ खान 

जम्मू – कश्मीर के श्रीनगर में रहने वाले हैदर मक़बूल को देखकर डुप्लीकेट कहना बहोत मुश्किल लगता है| ये तो हूबहू शाहरुख़ खान लगता है| 

salman khan duplicate

सलमान खान 

फिल्मों में सलमान खान को कई बार डुप्लीकेट की जरुरत होती है तो परवेज़ क़ाज़ी नामक यह युवक ही काम में आता है| वैसे सोशल मीडिया में इनका नाम और शक्ल अब काफी मशहूर हो चुके है|  

sonakshi sinha duplicate

प्रिया मुखर्जी

वैसे तो सोनाक्षी सिन्हा को अभिनेत्री रीना रॉय हमशक्ल कहा जाता है, मगर खुद सोनाक्षी सिन्हा की भी एक हमशक्ल है, जिनका नाम प्रिया मुखर्जी है। प्रिया सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है और सोनाक्षी सिन्हा की तरह के कपड़ों में अपनी तस्वीरें शेयर करती है।  

shahid kapoor duplicate

पुष्कर बहुखंदि

अभिनेता शाहीद कपूर के इस हमशक्ल को आप सोशल मीडिया पर देख सकते है, ये टिक-टॉक और म्युज़िकली पर अपने वीडियो बनाया करते है और शाहीद कपूर की एक्टिंग करते है।

aaliya bhatt duplicate
Duplicate Bollywood

सनाया 

भारत देश के उत्तराखंड में रहने वाली सनाया ने कुछ ही समय पहले सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ का डायलॉग बोलते हुए वीडियो अपलोड किया था, जिसके बाद उन्हें पूरी दुनिया आलिया भट्ट की हमशक्ल के तौर पर पहचानने लगे है।

kajol duplicate
Duplicate Bollywood

पिंकी सहा 

इन्हें देखकर कोई भी ये कहेगा कि ये बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल है। मगर ये काजोल नहीं उनकी हमशक्ल पिंकी सहा है जो काजोल के गानों पर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो Tik Tok पर अपलोड किया करती है। 

katrina kaif duplicate

अलीना राय 

अभिनेत्री कटरीना कैफ की तरह दिखने वाली अलीना राय को उनके परिवार वालों और दोस्तों ने ये कभी नहीं कहा कि वो कटरीना की तरह दिखती है। मगर टिक टॉक पर उनके वीडियो देखने वाले लोगों ने इन्हें उनकी हमशक्ल जरूर मान लिया है। 

anushka sharma duplicate
Duplicate Bollywood

जूलिया माइकल्स

इनकी तस्वीर देखकर आपको ऐसा लगेगा कि जैसे अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने बाल कलर कराये है। अमेरिका की इस गायिका की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तो जैसे तहलका मचा दिया था। 

karan johar duplicate

उस्मान खान 

पकिस्तान में रहने वाले इस शख्स ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा था कि ‘कुछ लोग कहते है कि ‘मैं करण जौहर की तरह लगता हूं। क्या ये सही है?’ जिसे बाद में खुद करण जौहर ने भी शेयर किया था।

deeplika padukone duplicate

किंजल मोरे 

इंस्टाग्राम पर किंजल मोरे नाम के अकाउंट पर अपने वीडियो Tik Tok पर शेयर करने वाली इस लड़की की शक्ल बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की तरह दिखती है। 

rekha duplicate
Duplicate Bollywood

सिम्मी ठाकुर 

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा की तरह दिखने वाली सिम्मी ठाकुर भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है और रेखा की तरह ही अभिनय करते हुए अपने वीडियो Tik Tok पर अपलोड करती है।

madhubala duplicate
Duplicate Bollywood

प्रियंका खंडवाल 

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री का दर्जा रखने वाली मधुबाला जी की इस हमशक्ल को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अचानक देखने पर तो पता भी नहीं चलता कि इसमें से असली मधुबाला की तस्वीर कौन सी है?

दोस्तों, हमशक्ल तो और भी है, पर हमने छांट कर आपके समक्ष रखें है| अब आप ही कमेंट करके बताये इनमे से आपको सबसे क्लोज हमशक्ल कौन लगा? और शेयर करना मत भूलियेगा| 

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

Leave a Reply