Pigeon Race – यहां होती है कबूतर की रेस, जीतने वाला कबूतर बिकता है लाखों में

वैसे तो घर में पालने के लिए कई पशु-पक्षी है| जिनमें कुत्ते, बिल्ली, लव बर्ड्स और तोते खास होते है| मगर आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे जहां कबूतर पाले जाते है और उन पर कई रुपये भी खर्च करके Pigeon Race यानी कबूतर की रेस का आयोजन किया जाता है|

pigeon Race | कबूतर की रेस

Pigeon Race | कबूतर की रेस

ईराक के बगदाद से लगभग 100 मील दक्षिण में एक खुले मैदान में एक रेस का आयोजन किया जाता है और इस रेस में एक दर्जन के करीब ट्रक भरकर कबूतर लाये जाते है| जिसमे करीब 14 हजार कबूतर भाग लेते है|

pigeon Race | कबूतर की रेस

Pigeon Race में हिस्सा लेने के करीब 6 महीने पहले से इन कबूतरों को प्रैक्टिस भी कराई जाती है| रेस में शामिल होने वाले ये कबूतर करीब 600 मील तक का सफर तय करते है| इतना ही नहीं यहां कबूतरों का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले भी तेजी से बढ़ रहे है|

pigeon Race | कबूतर की रेस

एक कबूतर को रेस के लिए तैयार करने के लिए तक़रीबन 7000 रुपये का खाना खिलाया जाता है| इसमें विटामिन से लेकर हर्बल चाय और ओमेगा-तीन खुराक भी होती है| ताकि प्रतियोगिता के लिए इन्हें ज्यादा से ज्यादा ताकतवर बनाया जा सके|

pigeon Race | कबूतर की रेस

अक्टूबर से मार्च के महीने के बीच होने वाले इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा मांग यूरोपीय प्रजाति के कबूतरों की होती है| प्रतियोगिता में जितने वाले कबूतर की कीमत लगभग 4000 डॉलर यानी करीब 2.86 लाख रुपये लगती है|

pigeon Race | कबूतर की रेस

बता दें कि इसके पहले यहां एक कबूतर करीब 93 हजार डॉलर यानी करीब 65 लाख रूपये में बिका था| जो अब तक की सबसे ज्यादा कीमत बतायी जाती है|

pigeon Race | कबूतर की रेस

शौक से लेकर करियर तक कबूतरों के रेस के शौक ने कई लोगों को बेहतरीन करियर बनाने का मौका भी दिया है| बग़दाद में ऐसे कई पेशेवर है, जो नौकरी छोड़कर प्रसिद्ध कबूतर क्लब चला रहे है| इस क्लब में लोगों को उनके कबूतर के लिए बेहतरीन डाइट के साथ प्रशिक्षण के बेहतरीन टिप्स भी मिलते है|

pigeon Race | कबूतर की रेस

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

438 दिनों तक समुद्र में जिंदा रहा यह आदमी

Pygmy Marmoset – दुनिया का सबसे छोटा 100 का ग्राम बंदर

Snake Island- यहाँ गये तो बचके आ नहीं सकते, सरकार द्वारा है मनाई

Amou Haji – दुनिया का सबसे गन्दा इंसान, जब नहाया तो हो गयी मौत

Mysterious Village – सैकड़ों साल पहले रहा करते थे सिर्फ बौने

Tree of Death – जिसके नीचे खड़े रहने से हो सकती है मौत

Leave a Reply