June 6, 2023

अभिनेत्री प्रिया राजवंश की अपने ही बंगले में कर दी गयी थी हत्या

वैसे तो हाल ही में बॉलीवुड में ऐसे कई हादसे हुए है जिसने लोगों को चौंका दिया था। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हुए है, जिनका नाम तो बहुत हुआ, मगर उनकी जिंदगी बेहद मुश्किल भरी होती थी। आज हम आपको ऐसी ही एक अभिनेत्री प्रिया राजवंश के बारे में बताने जा रहे है जिनका नाम तो बहुत हुआ मगर जिंदगी छीन ली गयी यानी उनकी हत्या कर दी गयी। 

biography-murder-mystery-of-bollywood-actress-priya-rajvansh

प्रिया राजवंश

हम बात कर रहे है वीरा सुन्दर सिंह की जिन्हें लोग प्रिया राजवंश के नाम से जानते है। प्रिया राजवंश का जन्म 30 दिसंबर साल 1936 में शिमला में हुआ था। शिमला में ही प्रिया ने अपनी शुरुवाती पढाई की थी। बचपन से ही कला में रुचि रखने वाली प्रिया ने पढाई के दौरान कई नाटकों में हिस्सा लिया था। 

biography-murder-mystery-of-bollywood-actress-priya-rajvansh

प्रिया के पिता वन विभाग के कंजर्वेटर रहे थे और उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से ब्रिटेन भेजा गया था। प्रिया राजवंश भी अपने पिता के साथ लंदन पहुंच गयी और फेमस इंस्टिट्यूट ‘रॉयल एकेडमी ऑफ़ ड्रामैटिक आर्ट्स’ में एडमिशन लिया। प्रिया के नाटकों में काम किया करती थी और इसी वजह से उनकी एक खींची हुई तस्वीर को एक दोस्त के घर चेतन आनंद ने देख लिया और उन्हें प्रिया भा गयी। 

biography-murder-mystery-of-bollywood-actress-priya-rajvansh

निर्माता-निर्देशक रहे चेतन आनंद उस समय अपनी फिल्म ‘हकीकत’ के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे। प्रिया की तस्वीर देखकर उनकी ये तलाश ख़त्म हो गयी थी। चेतन ने तुरंत प्रिया से संपर्क किया और फिल्म साइन कर ली। जिस समय चेतन आनंद की मुलाकात प्रिया राजवंश से हुई थी उस समय वो अपनी पत्नी उमा और बच्चों से अलग हो चुके थे। यही वजह थी कि फिल्म की शूटिंग के दौरान चेतन और प्रिया के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी।

biography-murder-mystery-of-bollywood-actress-priya-rajvansh

हालाँकि चेतन आनंद ने प्रिया राजवंश से शादी नहीं की थी, मगर वो प्रिया को इतना चाहते थे कि उनकी वजह से अपने भाइयों से भी उनका झगड़ा हो गया था। चेतन आनंद ने अपनी पहली शादी नहीं तोड़ी थी और इसी वजह से उन्होंने प्रिया के लिए अलग से बंगला बनवाया और कई सालों तक उनके साथ रहे। 

biography-murder-mystery-of-bollywood-actress-priya-rajvansh

खुशहाल जिंदगी में मुश्किलें तब बढ़ गयी जब साल 1997 में जब चेतन आनंद की मृत्यु हो गयी। चेतन आनंद की वसीहत के मुताबिक़ उनकी प्रॉपर्टी का आधे से ज्यादा हिस्सा प्रिया राजवंश के नाम था। इसी कारण चेतन के बेटों का प्रिया राजवंश पर काफी गुस्सा था। इसी के चलते प्रिया के बंगले में काम करने वाली उनकी नौकरानी माला चौधरी और एक कर्मचारी अशोक स्वामी के साथ मिलकर प्रिया की हत्या का षड्यंत्र रचा गया।

27 मार्च 2000 को प्रिया राजवंश अपने बंगले पर मृत पायी गयी। यह खबर आग की तरह फ़ैल गयी कि प्रिया ने चेतन आनंद की मौत से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। मगर बाद में पुलिस की छानबीन शुरू की तो पता चला कि प्रिया की हत्या की गयी है और इसमें चेतन के दोनों बेटों और दोनों नौकरों का हाथ है। 

मुंबई के एक अदालत ने 31 जुलाई 2002 को केतन आनंद और विवेक आनंद के साथ उनके सहयोगियों ने माला चौधरी और अशोक स्वामी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मगर साल 2011 में इस कोर्ट के आदेश के खिलाफ चारों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की और कोर्ट ने उसे स्वीकार कर लिया।  

biography-murder-mystery-of-bollywood-actress-priya-rajvanshबता दें कि प्रिया राजवंश ने चेतन आनंद से अपना प्रेम कुछ इस तरह जाहिर किया कि अपने बॉलीवुड के करियर में केवल चेतन आनंद के साथ ही उन्होंने फ़िल्में की और किसी निर्माता-निर्देशक के साथ फ़िल्में नहीं की। हकीकत के बाद साल 1970 में हीर-रांझा, साल 1973 में हिन्दुस्तान की कसम और हस्ते जख्म, साल 1977 में साहेब बहादुर, साल 1981 में कुदरत और साल 1985 में हाथों की लकीरें में ही उन्होंने काम किया था।

biography-murder-mystery-of-bollywood-actress-priya-rajvansh

दोस्तों, अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली इस खूबसूरत अभिनेत्री के लिए एक लाइक तो बनता है। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो कृपया इसे शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

Reviews

No review
5
0 review
4
0 review
3
0 review
2
0 review
1
0 review
0
0 review
You must log in to post a review.
Click here to log in
No reviews yet. Be the first to post a review.