June 3, 2023

दुनिया के सबसे अजीब देशों के बॉर्डर, घरों से होकर गुजरती है सीमाएं

दुनिया के सबसे अजीब देशों के बॉर्डर, घरों से होकर गुजरती है सीमाएं 

वैसे तो जब हम किसी देश की सीमा के बारे में सोचते है तो दिमाग में कड़ी सुरक्षा, बड़ी-बड़ी दीवारें और नुकीले तारों वाला बॉर्डर का ख्याल आता है| मगर आज हम आपको कुछ ऐसे दुनिया के सबसे अजीब देशों के बॉर्डर के बारे में बताने जा रहे है जहां ये सारी चीजें नहीं है| तो चलिए देखते है|

worlds-weirdest-borders-अजीब देशों के बॉर्डर

पुर्तगाल और स्पेन 

एक नदी का बॉर्डर होना किसी देश के लिए कोई ख़ास बात तो नहीं है, मगर यह बॉर्डर बहुत ख़ास भी है| वो इसीलिए क्यूंकि यहां एक ज़िप लाइन के जरिये 150 मीटर चौड़ी वर्डियना नदी को पार करके स्पेन से पुर्तगाल देश तक पंहुचा जा सकता है जिसके लिए करीब 1 मिनिट का समय लगता है| और एक जहाज के जरिये फिर से पुर्तगाल से स्पेन वापस आया जा सकता है|

सबसे खास बात यह है कि इन दोनों देशों के एक मिनिट के सफर से आप अपनी जिंदगी का एक घंटा आगे-पीछे कर सकते है क्यूंकि पुर्तगाल का टाइम जोन स्पेन से 1 घंटा पीछे है|

worlds-weirdest-borders-दुनिया के सबसे अजीब

द नेदरलॅंड्स एंड बेल्जियम 

इन दोनों देशों के बीच का बॉर्डर एक कस्बे से होकर निकलता है जिसका नाम बारले है और ये जगह यहां रहने वालों के बीच कई दफा उलझने पैदा कर देता है| यह बॉर्डर ऐसा है कि अगर आपको कोई छोटा सा सामान भी खरीदना हो तो आप एक देश से दूसरे देश में भी जा सकते हो|

इन देशों के बीच ना तो कोई नदी है और ना ही तारों वाली कोई दीवार, है तो केवल यह एक लाइन, जो कई घरों को चीरते हुए भी जाती है| दोस्तों, कैसा लगेगा जब एक ही घर का एक कमरा नीदरलैंड में है दूसरा कमरा बेल्जियम में?

worlds-weirdest-borders-दुनिया के सबसे अजीब

यू एस और कनाडा 

वैसे तो यू एस और कनाडा के बीच के बॉर्डर की लाइन 8891 किलोमीटर लंबी है| इन दोनों देशों के लोग यहां-वहां तो आ जा सकते है, मगर अजीब बात यह है कि इन दोनों देशों का हाल भी नीदरलैंड और बेल्जियम की तरह ही है|

अमेरिका का डर्बी लाइन और कनाडा का कैन्स एव ये दोनों एक ही कस्बे है मगर इन दोनों को अलग करती है इस सड़क के बीच की एक लाइन| केवल सड़क ही नहीं कई इमारतें ऐसी है जिसे एक लाइन ने आधा-आधा बांटा हुआ है| इतना ही नहीं इस बॉर्डर पर रहने वाले लोग भी दो अलग तरह की भाषा बोलते है, अमेरिकन इंग्लिश और कनेडियन फ्रेंच|

दुनिया के सबसे अजीब देशों के बॉर्डर, घरों से होकर गुजरती है सीमाएं

ऑस्ट्रिया, हंगरी और स्लोवाकिया 

दो देशों के बीच के बॉर्डर की बात तो समझ आती है मगर इन तीन देशों के बॉर्डर का एक ही जगह होना शायद ही कभी सुना या देखा होगा| तस्वीर में दिखाई देने वाला यह टेबल एक पिकनिक टेबल जैसा दिखाई देता है| मगर असल में जब इस टेबल पर तीन लोग बैठते है, तो वो तीनों एक ही जगह में और एक ही समय में तीन अलग-अलग देशों में बैठे होते है|

दुनिया के सबसे अजीब देशों के बॉर्डर, घरों से होकर गुजरती है सीमाएं

पोलैंड और यूक्रैन 

इन दोनों देशों के इस बॉर्डर को सिर्फ जहाज और किसी ड्रोन की मदद से ही देखा जा सकता है| एक कलाकार ने 23 अलग-अलग किस्म के पौधों का इस्तेमाल करके इसे बनाया है| यह कलाकारी पोलैंड और यूक्रैन देश के बॉर्डर के बीचों-बीच बनायीं गयी है| बता दें कि हर साल ये कलाकार अपने द्वारा बनायीं गयी इस नायाब कलाकारी का ख्याल रखने यहां आते है|

दोस्तों अगर आपको हमारी यह जानकारी ‘दुनिया के सबसे अजीब देशों के बॉर्डर, घरों से होकर गुजरती है सीमाएं’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

गूगल में काम करने का लोग देखते है सपना, मरने के बाद भी मिलती है सैलरी

दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान

अद्भुत है ये गुलाबी रंग की झील, जानिये क्या है इसका रहस्य

अजीबोगरीब है ये झीलें जो लोगो को करती है हैरान

Leave a Reply