May 6, 2024

श्राप की वजह से कुंवारे रहे गए थे बॉलीवुड अभिनेता संजीव कुमार

संजीव कुमार ने बॉलीवुड की फिल्मों में इतने किरदार निभाए है, जिसे कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। संजीव कुमार अपने करियर में एक अभिनेत्री के हीरो, पिता, ससुर और पति भी बने। उस अभिनेत्री का नाम है जया भादुरी।

sanjeev kumar

असल जिंदगी में संजीव एक पिता और पति के किरदार को जीने के लिए जीवनभर तरसते रहे। उनकी निजी जिंदगी में कई सारी लड़किया और कई सारी अभिनेत्रियां भी आयी, मगर बात शादी तक नहीं पहुंच पायी।

sanjeev kuma

मशहूर वेबसाइट लहरें के मुताबिक संजीव कुमार के परिवार को ये श्राप था कि परिवार का बड़ा बेटा जब दस साल का होता है तो पिता की मौत हो जाती है और ऐसा संजीव साहब के दादा, पिता, चाचा और भाई के साथ भी हुआ था। इसी श्राप के डर से संजीव कुमार पूरा जीवन अविवाहित रहे थे।

sanjeev kuma

फिल्म जगत में संजीव, हेमा मालिनी पर जी जान से फ़िदा थे, मगर शादी का नाम आते ही वो डर जाया करते थे। ठीक ऐसे ही सुलक्षना पंडित से भी उनका प्यार श्राप की वजह से शादी तक नहीं पहुंच पाया।

sanjeev kumar

असल में संजीव कुमार जन्मजात ह्रदय रोग से पीड़ित थे और इसी खानदानी बीमारी की वजह से इनके परिवार के कई सदस्य 50 की उम्र भी पार ना कर सके। संजीव को भी 6 नवंबर 1985 के दिन एक बड़ा हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गयी थी। उस समय संजीव की उम्र भी महज 47 वर्ष की थी। संजीव कुमार से पहले उनके छोटे भाई निकुल की मृत्यु हो गयी, जबकि उनके दूसरे भाई किशोर की छह महीने के बाद मृत्यु हुई थी।

sanjeev kuma

बता दें कि संजीव साहब के अभिनय में बनी उनकी दस फ़िल्में उनकी मृत्यु के बाद रिलीज़ हुई थी, जिनमें से एक ‘प्रोफ़ेसर की पड़ोसन’ नामक फिल्म तो साल 1993 में रिलीज़ हुई थी। संजीव ने अपने जीवनकाल के छोटे से सफर में अपने अभिनय को जितना भी समय दिया, उतने में ही वो कई कलाकारों के लिए एक मिसाल बन गए थे।

sanjeev kuma

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजिएगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

आखिरी दिनों में ठेले पर गया था इस बॉलीवुड अभिनेत्री विमी का शव

जब शक्ति कपूर ने हद पार की तो मिथुन चक्रवर्ती ने लगा दिया था थप्पड़

जब सनी देओल के मुंह पर जानबूझ कर थूका था अनिल कपूर ने

जब उर्मिला मातोंडकर को थप्पड़ मारा रामगोपाल वर्मा की पत्नी ने

Leave a Reply