सोनी एंटरटेनमेंट पर आने वाले इंडियन आइडल शो के ११ सीजन ख़त्म हो चुके है, जाहिर सी बात है कि इन ११ सीजनों में इस शो के जरिये ११ विजेता मिल चुके है। मगर ये सारे विजेता शो ख़त्म होने के कुछ समय बाद तक ही चर्चा में रहते है, उसके बाद इनका कोई अता-पता नहीं रहता। तो चलिए आज हम आपको इन सभी विजेताओं के बारे में बताते है कि आखिर ये लोग है कहां और क्या कर रहे है?
अभिजीत सावंत (२००५)
साल २००५ के समय में टेलीविज़न पर कुछ ख़ास रियलिटी शोज नहीं आते थे। उस समय इंडियन आइडल काफी मशहूर हुआ था। शो के पहले सीजन के विजेता थे अभिजीत सावंत, जिन्हें १ करोड़ रुपये, सोनी चैनल के साथ उनका म्यूजिक एल्बम का कॉन्ट्रैक्ट और एक होंडा सिटी कार इनाम में मिली थी। इसके बाद उनके आप का अभिजीत और जुनून नाम से एल्बम आये।
इंडियन आइडल के बाद उन्होंने एशियन आइडल में भाग लिया, जहां वो तीसरे नंबर पर आये। ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘नच बलिये’ और ‘कॉमेडी सर्कस के तानसेन’ में भी नज़र आये। फिल्म आशिक बनाया आपने में ‘मरजावां’ गीत भी गाया। इंडियन आइडल का ५ सीजन भी होस्ट किया। फिल्म ‘लॉटरी’ से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया। फिर आखिरी बार वो दिसंबर २०१९ में रिलीज़ हुए ‘बेबी’ नामक एल्बम नज़र आये।
क्या सरकार जिम्मेदार थी राज कपूर की मौत के पीछे
संदीप आचार्य (२००६)
राजस्थान, बीकानेर के रहिवाशी संदीप आचार्य ने इंडियन आइडल का दूसरा सीजन जीता था। संदीप को एक करोड़ रुपये, एक मारुती कार और एक म्यूजिक एल्बम का कॉन्ट्रेक्ट इनाम में मिला था। उनका पहला एल्बम ‘मेरे साथ सारा जहां’ रिलीज़ हुआ था। ‘9X’ चैनल पर एक म्यूजिक शो ‘फोर टू का वन’ में उन्होंने भाग लिया। सोनी चैनल के शो ‘कैसा ये प्यार’ में वो नज़र आये। संदीप ने भारत के बाहर भी कई स्टेज शोज और टूर्स किये। १५ दिसंबर २०१३ के दिन जॉंडिस होने की वजह से संदीप आचार्य की मेदांता अस्पताल में मौत हो गयी।
प्रशांत तमंग (२००७)
पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के प्रशांत तमंग इंडियन आइडल के तीसरे सीजन के विजेता रहे है। प्रशांत को भी एक करोड़ रुपये, सोनी चैनल के साथ एक म्यूजिक एल्बम और एक कर इनाम में मिली थी। प्रशांत ने नेपाली फिल्मों और नार्थ ईस्ट की फिल्मों के लिए गाने गाये है। सिर्फ गायकी ही नहीं प्रशांत ने एक्टिंग में हाथ आजमाए है। इन्होंने ‘गोरखा पल्टन’, ‘अंगालो ये माया को’ और ‘कीना माया का’ नामक फिल्मों में काम है। आखिरी बार वो नेपाली भाषा की फिल्म ‘परदेसी’ में भी नज़र आये थे।
सौरभी देब बर्मा (२००८)
इंडियन आइडल की चौथी और पहली विजेता थी सौरभी। एक करोड़ रूपये और एक कार के साथ एल्बम का कॉन्ट्रेक्ट इन्हें भी मिला था। इनका म्यूजिक एल्बम ‘मेहरबां’ भी रिलीज़ हुआ था। शो जीतने के बाद सौरभी ने भारत के अलावा नेपाल, इंग्लैंड, कुवैत, बांग्लादेश में कई स्टेज शोज किये और साल २०१८ में उन्होंने कपिल थापा के साथ शादी कर ली।
कपिल वो है जो सौरभी के साथ इंडियन आइडल के चौथे सीजन में थे। सौरभी के नाम एक ‘गिनिस वर्ल्ड रिकॉर्ड’ भी है। न्यूज़ीलैंड के रेबेका राइट नामक व्यक्ति के ३ मिनिट ५३ सेकंड के उल्टा लटककर गाना गाने के रिकॉर्ड को सौरभी ने ४ मिनिट ३० सेकंड तक उल्टा लटककर गाते हुए तोड़ा है। सौरभी का ‘यूट्यूब’ चैनल भी है जिसमें वो सेलेब्स से बातचीत करती हुई नज़र आती है।
श्रीराम चंद्र (२०१०)
पांचवें सीजन के विजेता थे श्रीराम चंद्र। इन्हें इनाम में ५० लाख रुपये, एक कार और के म्यूजिक एल्बम का कॉन्ट्रेक्ट मिला था। इनका ‘रहनुमा’ नामक एल्बम भी रिलीज़ हुआ। ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘खिलाड़ी ७८६’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘रेस ३’, ‘छिछोरे’, तेलगु फिल्म ‘ओह बेबी’ नामक फिल्मों के लिए ये गाने गा चुके है। इनका ‘बलमा’ गीत सुपरहिट रहा। श्रीराम ने हिंदी, तमिल, तेलगु, मराठी और गुजराती समेत सात भाषाओँ में करीब २०० से भी ज्यादा गाने गाये है। इसके अलावा उन्होंने तेलगु फिल्मों में भी एक्टिंग की है।
विपुल मेहता (२०११)
विपुल ने इंडियन आइडल का छठवां सीजन जीता था। विपुल को भी ५० लाख रूपये, एक कार और एक म्यूजिक एल्बम का कॉन्ट्रेक्ट मिला था। साल २०१५ में आयी फिल्म ‘वेडिंग पुलाव’ में विपुल ने एक गाना गाया है। इसके अलावा इनके कई एल्बम आ चुके है। साल २०१९ के ‘आईफा अवार्ड्स’ से विपुल परफॉर्म कर चुके है। फिलहाल वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर है और स्टेज शोज कर रहे है।
अंजना पद्मनाभन (२०१३)
इंडियन आइडल के ये सीजन बदलाव करके बच्चों के लिए सिंगिंग टैलेंट शो में तब्दील किया गया था। इस शो में १४ साल तक के बच्चे भाग ले सकते थे। अंजना ने १० साल की उम्र में इंडियन आइडल जूनियर का खिताब जीत लिया था। इसके अलावा अंजना ने तमिल भाषा के शो राइजिंग स्टार में भी भाग लिया था। इन्होंने कई इंटरनेशनल शोज भी किये है। पढाई के साथ-साथ तमिल और कन्नड़ फिल्मों के लिए अंजना ने कई गाने भी गाये है। इसके अलावा हिंदी और कोंकणी भाषा में ये गाने गा चुकी है। अंजना ने ‘ग्रैमी अवार्ड’ के विजेता रहे संगीतकार रिकी केज के साथ भी काम किया है।
अनन्या श्रीतम नंदा (२०१५)
इंडियन आइडल जूनियर की दूसरे सीजन की विजेता रही अनन्या श्रीतम नंदा। इन्हें ‘यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया’ की तरफ से २ साल का कॉन्ट्रेक्ट इनाम में मिला था। इसके बाद इन्होंने कलर्स के म्यूजिक टेलेंट शो ‘राइजिंग स्टार’ में भी भाग लिया था। इसके अलावा अनन्या एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म के लिए ‘पढ़ोगे-लिखोगे’ गाना भी गा चुकी है और उड़िया फिल्मों के भी इन्होंने कई गाने गाये है।
एल.वी. रेवंत (२०१७)
विशाखापत्तनम में रहने वाले एल.वी. रेवंत का पूरा नाम लोल्ला वैंकट रेवंत है और ये इंडियन आइडल के ९ वें सीजन के विजेता रहे है। इन्होंने पहले भी साउथ इंडियन फिल्मों के लिए गाने गाये है। निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ का ‘मनोहारी’ इन्होंने गाया है। मशहूर तेलगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के लिए दो गाने गाये है। विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘वर्ल्ड फेमस लवर’ के लिए भी गाना गा चुके है। साउथ इंडियन इंडस्ट्री में ये अब काफी मशहूर है।
सलमान अली (२०१८)
इंडियन आइडल के १० वें सीजन के विजेता सलमान अली रहे थे। इन्हें इनाम में २५ लाख रुपये, एक कार और विनर की ट्रॉफी मिली थी। बता दें की इसके पहले सलमान अली ने साल २०११ में ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ में भी भाग लिया था। इंडियन आइडल जीतने के बाद सलमान ने ‘सुपरस्टार सिंगर’ में भी भाग लिया था। सलमान ने सूरज पंचोली की फिल्म ‘सैटेलाइट शंकर’ के लिए ‘जय है’ और सलमान खान की फिल्म ‘दबंग ३’ के लिए ‘आवारा’ ये गीत भी गाये है।
सनी मलिक उर्फ़ सनी हिंदुस्तानी (२०१९)
इंडियन आइडल के ११ वें सीजन के विजेता सनी मलिक, जिन्हें सारी दुनिया अब सनी हिंदुस्तानी के नाम से जानती है। पंजाब के भटिंडा के रहने वाले सनी शो में आने से पहले बूट पॉलिस किया करते थे। उधार लेकर इन्होंने इंडियन आइडल में ऑडिशन दिया। विजेता के तौर पर सनी को २५ लाख रुपये और ट्रॉफी के अलावा ‘टी-सीरीज’ की अगली फिल्म में गाने का कॉन्ट्रेक्ट भी मिला है। सनी हिंदुस्तानी ने इंडियन आइडल जीतने के पहले ही शो के दौरान ही दो गाने हिमेश रेशमिया के लिए, किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार की म्यूजिक कंपनी के लिए और कंगना रनौत की फिल्म ‘पंगा’ के लिए ये गाने गा चुके है।
दोस्तों, आपके मुताबिक इन सभी विजेताओं में से वो कौन सा विजेता है जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है कृपया अपना जवाब कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइयेगा। और जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा।