जब शाहिद कपूर ने राजकुमार की बेटी की पुलिस में की थी शिकायत
बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे है जिनके बच्चों को फिल्मों में बढ़िया लॉन्च तो मिला, लेकिन वो वैसी पहचान नहीं बना पाए जैसी उनके माता या पिता ने बनाई। फ़िल्में नहीं चली तो कुछ गुमनामी के अंधेरे में खो गए तो कुछ छोटे-मोटे रोल करने लगे। ऐसी ही एक स्टारकिड थी वास्तविकता पंडित, जो बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर के लिए मुसीबत बन गयी थी।
अपने समय मशहूर अभिनेता राजकुमार की बेटी वास्तविकता पंडित उस वक्त चर्चा में आयी जब शाहिद कपूर ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। साल १९९६ में फिल्मों में कदम रखने के बाद, वास्तविकता एक दशक तक महज एक स्ट्रगलर बनकर रह गयी थी, उन्हें फिल्मों में कोई कामयाबी नहीं मिली।
फिल्मफेयर अवार्ड – आखिर क्यों इन कलाकारों ने अवार्ड लेने से किया था मना
वास्तविकता के पिता अभिनेता राजकुमार बहुत बड़े सुपरस्टार रहे, जबकि वो एक अपने पिता के जैसी इंच मात्र भी नहीं बन पायी। पिता के स्टारडम का उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। यही कारण था कि सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए उन्होंने ऐसी हरकतें करनी शुरू कर दी, जिससे उनके करीबी भी आश्चर्य में पड़ गए।
वास्तविकता ने उस वक्त हद कर दी जब वो मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर के पीछे हाथ धोकर पड़ गयी थी। शाहिद कपूर जब-जब अपने घर से बाहर निकलते वो उनका रास्ता रोक कर खड़ी हो जाती और अपने आप को शाहिद का सबसे बड़ा फैन बताती। मगर यहां सच्चाई कुछ और ही थी। वास्तव में वास्तविकता मन ही मन शाहिद कपूर से प्यार करने लगी थी।
शाहिद कपूर के प्यार का जूनून वास्तविकता के सिर पर इस कदर सवार था कि वो शाहिद की हर हरकत पर नज़र रखने लगी थी। यहां तक कि शाहिद के करीब रहने के चक्कर में उन्हीं के घर के पास एक फ्लैट ले लिया। वास्तविकता की इन हरकतों को पहले तो शाहिद ने नज़रअंदाज़ किया, लेकिन जब पानी सिर के ऊपर चला गया तो मजबूरन शाहिद को कठोर कदम उठाना पड़ा।
Real Vijay Dandekar Ki Kahani – मुंबई पुलिस अफसर विजय दांडेकर के साथ हुई थी ये सच्ची घटना
वास्तविकता कभी शाहिद कपूर के घर पहुंच जाती और उनके घर घर का दरवाजा खटखटाती रहती तो कभी खुद को शाहिद की पत्नी बताती। ये बात वो सभी से कहती। वास्तविकता को ना तो कोई बीमारी थी और ना ही वो किसी पागलपन का शिकार थी, इसी वजह से उनकी ऐसी हरकतों से उनके करीबी आश्चर्यचकित रह गए थे।
फिल्मों में असफल कदम रखने के बाद वास्तविकता को लेकर निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने साल २००० में फिल्म ‘दिल भी क्या चीज है’ बना रहे थे। लेकिन बाद में निर्देशक ने उन्हें इस फिल्म से निकाल कर किसी और को ले लिया। कुछ लोगों का कहना है कि लगातार असफल होने की वजह से वास्तविकता का ऐसा हाल हो गया था।
क्या? श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी, जाने क्या था कारण
फिल्म निर्देशक लॉरेंस डिसूजा का कहना था कि उन्हें वास्तविकता को सिर्फ इसीलिए फिल्म में लिया था क्यूंकि वो राजकुमार की बेटी है। उनमें एक्टिंग का हुनर नहीं है। अपने साथ हुए इस तरह के व्यवहार से वास्तविकता काफी दुखी थी। दस साल के कड़े संघर्ष के बावजूद वास्तविकता फिल्म जगत में अपनी जगह नहीं बना पायी। बावजूद इसके ना वो कभी डिप्रेशन में गयी और ना ही कोई गलत कदम उठाया, मगर ना जाने क्यों वो ऐसी अजीब हरकतें करने लगी थी।
खबरों के मुताबिक वास्तविकता का ऐसा बर्ताव शायद उनके बचपन की वजह से था। असल में राज कुमार अपने बच्चों को लेकर काफी रक्षात्मक थे। वो अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने देते थे। कहते है कि जब तक वो जिंदा थे तब तक वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्मों में काम करें। साल २०१२ में शाहिद कपूर के पुलिस में लिखित शिकायत करने के बाद से वास्तविकता पंडित कहां है और क्या कर रही है, किस हाल में है, इस बारे में कोई खबर नहीं है।
दोस्तों, बॉलीवुड में वास्तविकता के अलावा और ऐसे कौन से स्टारकिड है, जो अपने माता-पिता की तरह फिल्म जगत में पहचान नहीं बना पाए? कृपया उनके नाम कमेंट बॉक्स में लिखकर लोगों को जरूर बताये और जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर करना ना भूलें।