May 5, 2024

Hotel of Gold – दुनिया का सबसे पहले बना सोने का होटल, क्या ऐसा भी होता है

भाई 3 स्टार, 5 स्टार और 7 स्टार होटल्स के बारे में सुना और दुनिया में ऐसे कई हॉटलों के बारे में भी सुना है, जो अपनी अजीबोगरीब बनावट की वजह से काफी फेमस है| मगर एक ऐसा होटल भी है जो वियतनाम की राजधानी हनोई में खुला है, जिसकी हर चीज पर सोने की परत चढ़ी है| होटल के दरवाजे, फर्नीचर, खिड़कियां, नल, वॉशरूम समेत हर चीजों को बनाने में सोना का इस्तेमाल किया गया है| महज इतना ही नहीं होटल में खाना खाने के बर्तन भी सोने के बने हुए है| इसे Hotel of Gold भी कहते है|

Hotel of gold
Hotel of GoldImage Credit – Google

Hotel of Gold – सोने से बना होटल कहाँ स्थित है

डोल्से हनोई गोल्डन लेक ( Dolce Hanoi Golden Lake ) नामक यह होटल वियतनाम की राजधानी हनोई में स्थित है| 25 मंजिल वाला ये खूबसूरत फाइव स्टार होटल 400 कमरों के साथ बना हुआ है|

Hotel of gold
Hotel of GoldImage Credit – Google

होटल में क्या क्या सोने का बना हुआ है

होटल की 54,000 वर्ग फीट की बाहरी दीवारों पर भी में गोल्ड प्लेटेड टाइल्स लगी हुई है| यहाँ तक की होटल के लॉबी में भी फर्नीचर और सजावट के समानों पर सोने की खूबसूरत कारीगरी की गई है|

Hotel of gold
Hotel of GoldImage Credit – Google

Gold से बने इस होटल के कर्मचारियों का ड्रेस कोड भी गोल्डन और रेड रखा गया है| होटल के बेडरूम में फर्नीचर और सजावट के सामानों पर गोल्ड की प्लेटिंग की गई है और वॉशरूम के बाथटब, सिंक, शॉवर और टॉयलेट शीट भी गोल्ड से बनी हुई है|

Hotel of gold
Hotel of GoldImage Credit – Google

होटल के छत पर एक इन्फिनिटी पूल भी है, जिसकी बाहरी दीवारों पर लगी ईटों पर भी सोने की परत चढ़ाई गई है| डोल्से हनोई गोल्डन लेक नामक इस खूबसूरत होटल का निर्माण साल 2009 में शुरू हुआ था|

Hotel of gold
Hotel of GoldImage Credit – Google

कहते है कि सोना मानसिक तनाव को कम करने में मददगार है| इस वजह से होटल प्रबंधन ने सोने की प्लेटिंग का इतना इस्तेमाल किया है| इस Golden Hotel में एक गेमिंग क्लब भी है, जो 24 घंटे खुला होता है। यहां कसीनो और पोकर जैसे गेम भी खेले जाते हैं|

Hotel of gold
Hotel of GoldImage Credit – Google

सोने से बने होटल में रहने का किराया कितना है

डोल्से हनोई गोल्डन लेक में रूम्स का शुरुआती किराया करीब 20 हजार रुपए हैं। वहीं डबल बेडरूम सुइट में एक रात रुकने की किराया करीब 75 हजार रुपए है| इस होटल में कुल 6 प्रकार के रूम्स और 6 प्रकार के सुइट है| प्रेसिडेंशियल सुइट की कीमत करीब 5 लाख रुपए प्रति रात है|

hotel of gold
Hotel of GoldImage Credit – Google

भाई अरमान तो सबके होते है, हमारे भी है, जीवन में एक बार तो सोने से बने ऐसे होटल का दीदार जरूर करना हर कोई चाहेगा| सही कहा न दोस्तों?

Hotel of Gold
Hotel of GoldImage Credit – Google

अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट करके हमारा हौसला जरूर बढ़ाइएगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

PINK HILLIER LAKE – आखिर क्यों अद्भुत है ये गुलाबी रंग की झील

Beckham Creek Cave Lodge – ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत गुफा

Bulldog Ant – इस चींटी के काटने से होती है इंसान की मौत

Ajab Gajab – आखिर कैसे 256 सालों तक जीया ये इंसान

Jai Vilas Palace – अद्भुत है 150 वर्ष पुराने इस महल की ख़ूबसूरती

Sheetla Mata Mandir – Pali Rajasthan – आखिर क्या है इस घड़े का रहस्य – कितना भी डालो पानी कभी नहीं भरता

Leave a Reply