May 5, 2024

Cano Cristales River – अजीब तरह से रंग बदलती है यह Khoobsurat Nadi

कुदरत के रहस्यों को आज तक कोई समझ नहीं पाया है और न ही शायद कभी समझ पायेगा| इस धरती पर प्रकृति ने कई खूबसूरत और रोमांचित कर देने वाली चीजों को दिया है, जो दुनियाभर के हर देश में देखने मिल जाती है| इनमे से एक है पांच रंगो वाली यह Khoobsurat Nadi , जिसका रंग बदलता है| तो चलिए जानते है Cano Cristales River बारे में|

Cano Cristales River

कैनो क्रिस्टल्स | Cano Cristales River

जी हाँ दोस्तों, कोलंबिया के मेटा राज्य के सरानिया दी ला मैकरेना इलाके में बहने वाली इस नदी का नाम कैनो क्रिस्टल नदी है| ये सिर्फ नदी नहीं बल्कि प्रकृति की एक अनूठी कला है जो हर किसी की आँखों को आश्चर्यचकित कर देती है| एक बार देखने पर लोगों को कभी-कभी तो यकीन भी नहीं होता है|

Khoobsurat Nadi

इस Khoobsurat Nadi की लम्बाई करीब 100 किलोमीटर है और चौड़ाई करीब 20 मीटर है| Cano Cristales River के रंग बदलने की ये अद्भुत घटना जून से लेकर नवम्बर के बीच कुछ सप्ताह के लिए दिखाई देती है| जब इसका तापमान एकदम सही होता है|

Cano cristales river

इस जगह पर घूमने आने वाले लोग ज्यादातर पास के टाउन ला मैकरेना और ट्रैक शहर के नेशनल पार्क से होते हुए यहाँ पहुंचते है|

Cano Cristales River को लाल, पीला, नीला, हरा और नारंगी रंग में एक साथ देखा जा सकता है| जिसकी वजह से इस नदी को लिक्विड रेनबो यानी पानी का इंद्रधनुष भी कहा जाता है| कुछ लोग इस खूबसूरत नदी को पांच रंगों वाली नदी के नाम से भी जानते है|

Khoobsurat Nadi

साल 2000 से पहले इस इलाके में हिंसक गतिविधियों वाले कुछ गट प्रमुख रहा करते थे, जिस वजह से नदी के आस-पास के इलाके सुरक्षित नहीं थे| लेकिन अब यहाँ 30 किलोमीटर क्षेत्र में कोलंबियन मिलिट्री ने कब्जा कर लिया है| जिसके चलते हर कोई अब यहाँ बिना खौफ के घूमने आ सकते है|

Khoobsurat Nadi

नदी को देखकर कुछ लोग ऐसा सोचते है कि इसका रंग किसी सेवाल या काई की वजह से ऐसा हो जाता है, मगर ऐसा नहीं है| असलियत में ऐसा मैकरेनिया क्लैवीगैरा नाम के एक पौधे की वजह से होता है|

Khoobsurat Nadi

एक निश्चित समय पर और निश्चित मात्रा में जल और सूरज की रोशनी मिलने पर यह पौधा रंग बदलता है| जो कि जुलाई से लेकर नवम्बर तक के समय तक देखा जा सकता है| बाकी जनवरी से मई तक गर्मी की वजह से पर्यटकों के लिए बंद रखा जाता है|

Khoobsurat Nadi

इन दिनों इस नदी का रंग हल्का या गहरा गुलाबी और हल्का या गहरा लाल होता है और कभी-कभी इसका रंग नीला, पीला, नारंगी और हरा भी हो जाता है|

भले ही यह जगह पूरी दुनिया में लोकप्रिय न हो और भले ही विदेशी पर्यटकों का यहाँ आना कम होता हो, मगर स्थानीय लोगों के लिए पिकनिक के लिए ये सबसे पसंदीदा जगह है|

Khoobsurat Nadi

प्रकृति की इस ख़ूबसूरती को बरकरार रखने के लिए इस जगह पर आने के कुछ नियम भी बनाये गए है, जिसकी वजह से यहाँ आने वाले लोगों के एक ग्रुप की संख्या 7 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए| इसके अलावा एक दिन में करीब 200 से ज्यादा लोगों को ही इस क्षेत्र में जाने की अनुमति मिलती है|

इस Khoobsurat Nadi में न तो मछली पायी जाती है और न ही कोई जलीय जीव, जिसकी वजह से यहाँ लोग स्वीमिंग करने का लुफ्त भी उठाते है| दोस्तों, अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर करें और कमेंट बॉक्स पर कमेंट करके बताये|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

Leave a Reply