खासी जनजाति – भारत में इस जगह पर महिला कर सकती है कई पुरुषों से शादी
भारत के ‘मेघालय’ में निवास करने वाली खासी जनजाति उन गिनी चुनी जनजातियों में से एक है, जहाँ पुरुष की बजाय महिला प्रधान होती है|
जी हाँ दोस्तों, इस जनजाति के समाज में संपत्ति भी महिला के नाम पर रहती है और इनके बाद बेटी के नाम पर कर दी जाती है| इन जनजातियों में महिलाओं का वर्चस्व है| यहाँ की महिलाएं कई पुरुषों से शादी कर सकती है| इतना ही नहीं, पुरुषों को अपने ससुराल में ही रहना पड़ता है| हालांकि, हाल के सालों में यहाँ कई पुरुषों ने इस प्रथा में बदलाव लाने की मांग की है| उनका कहना है कि वे महिलाओं को नीचे नहीं दिखाना चाहते बल्कि बराबरी का हक़ मांग रहे है|
इतना ही नहीं, इस जनजाति में परिवार में तमाम फैसले लेने में अधिकार भी महिलाओं को हासिल है| इस समुदाय में बेटी के जन्म होने पर काफी जश्न मनाया जाता है, जबकि बेटे के जन्म लेने पर उतनी ख़ुशी नहीं होती| इन सबके अलावा, यहाँ के बाजार और दुकानों पर भी महिलाएं ही काम करती है और बच्चों का सरनेम भी माँ के नाम पर होता है|
खासी समुदाय की सबसे छोटी बेटी को विरासत में सबसे ज्यादा हिस्सा मिलता है| इस कारण से उसी को माता-पिता और अपने अविवाहित भाई-बहनों के साथ संपत्ति की देखभाल करनी होती है| छोटी बेटी को खातडुह कहा जाता है, जिसका घर हर रिश्तेदार के लिए खुला रहता है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में लिखकर इसके बारे में लोगों को भी बताइयेगा|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान
अद्भुत है ये गुलाबी रंग की झील, जानिये क्या है इसका रहस्य
अजीबोगरीब है ये झीलें जो लोगो को करती है हैरान
भारत में यहाँ स्थित है जुड़वा लोगों का गाँव