June 4, 2023

सोने के महल में रहता है यह सुल्तान , सफर करने वाला हवाई जहाज भी है सोने का

सोने के महल में रहता है यह सुल्तान, सफर करने वाला हवाई जहाज भी है सोने का  

वैसे तो दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में लोकतंत्र का चलन है| मगर, अब भी दुनिया में कई ऐसे देश है जहां राजतंत्र चल रहा है| आज हम आपको ऐसे ही एक देश और उस देश के सुल्तान के बारे में बताने जा रहे है, जो सुल्तानों में सबसे अमीर सुल्तान की लिस्ट में आता है|

sultan-of-brunei-hasanal-bolkiah-सुल्तान 

दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक इस देश के एक तरफ मलेशिया और दूसरी तरफ दक्षिणी चीन सागर है| दक्षिणी-पूर्व एशिया का यह देश काफी धनी है| पिछले करीब 50 सालों से इस देश पर एक ही राजा शासन कर रहा है| जिसका नाम सुल्तान हसनअल बोल्किया है| केवल 21 साल की उम्र में हसनअल बोल्किया ने २९ वे सुल्तान की राजगद्दी संभाली थी|

चाँद बावड़ी – सच में अदभुद है यह बावडी

सिर्फ ये सुल्तान ही नहीं बल्कि इनका राजपरिवार पिछले 600 सालों से राज कर रहा है| दुनिया के सबसे बड़े शाही महलों में से एक ब्रूनेई के शाही नुरुल पैलेस का नाम भी आता है| 21,52,782 स्क्वायर फ़ीट के एरिया में बने इस पैलेस में कुल 1788 कमरे, 257 बाथरूम और करीब 5 स्वीमिंग पूल है| इस पैलेस के डोम को 22 कैरेट सोने से बनाया गया है|

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सुल्तान हसनअल बोल्किया के पास एक समय में करीब 2500 से भी ज्यादा कारें थी| जो सुल्तान के भाई जेफ्री बोल्किया ने खुद के लिए खरीदी थी| इतनी गाड़ियों को रखने और भुगतान भरने में शाही परिवार को कई अरबों डॉलरों का खर्च आया था| जिसकी वजह से कई कारों को वापस बेच दिया गया था|

sultan-of-brunei-hasanal-bolkiah-सुल्तान

ये शाही परिवार अब भी करीब 100 से भी ज्यादा कारों के कलेक्शन रखता है| जिसमे 24 कैरेट सोने की एक रोल्स रॉयस कार भी शामिल है|

sultan-of-brunei-hasanal-bolkiah

इतना ही नहीं सुल्तान को हवाई जहाज का भी बहुत शौक है, जिसकी वजह से उनके पास एक से बढ़कर एक हवाई जहाज भी है| उनमे से सबसे महंगे हवाई जहाज की कीमत करीब 22 करोड़ डॉलर है| इस हवाई जहाज को फ्लाइंग पैलेस के नाम से जाना जाता है|

sultan-of-brunei-hasanal-bolkiah-सुल्तान

भारत के 69 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर सुल्तान हसन अल बोल्किया को विशेष मेहमान के तौर पर बुलाया गया था और उम्र के 71 वे साल में भी सुल्तान खुद ब्रूनेई से खुद ही हवाई जहाज उड़ाकर दिल्ली पहुंचे थे| पूरी दुनिया उस समय हैरान थी जब सुल्तान ने ब्रूनेई से दिल्ली तक करीब 4700 किलोमीटर खुद ही हवाई जहाज उड़ाया था|

sultan-of-brunei-hasanal-bolkiah

फ़ोर्ब्स के 2011 की रिपोर्ट के मुताबिक 72 वर्षीय सुल्तान बोल्किया की कुल संपत्ति करीब 20 अरब डॉलर की बताई जाती है| इन्होंने तीन शादियां की है| इन तीन बीवियों से उनके पांच बेटे और सात बेटियां है|
बता दें कि साल 1980 तक सुल्तान बोल्किया दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में पहले नंबर पर आते थे, मगर साल 1990 में बिल गेट्स ने उनकी यह जगह हासिल कर ली थी|

sultan-of-brunei-hasanal-bolkiah

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

७ अजूबों में शामिल करने लायक है ये जगहें – फिर भी नहीं है शामिल

गूगल में काम करने का लोग देखते है सपना, मरने के बाद भी मिलती है सैलरी

दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान

अद्भुत है ये गुलाबी रंग की झील, जानिये क्या है इसका रहस्य

Leave a Reply