June 3, 2023

James Harrison blood donor – इस इंसान ने अपने जीवन में २४ लाख बच्चों की बचायी है जान

इस इंसान ने अपने जीवन में २४ लाख बच्चों की बचायी है जान

करोड़ों में एक इंसान ऐसा होता है जो अपना जीवन दूसरों के लिए जीतें है और ऐसे इंसान किसी भगवान से कम नहीं होते है| आज हम आपको ऐसे ही एक शख्स James Harrison blood donor के बारे में बताने जा रहे है|

James-Harrison-blood-donor

James Harrison blood donor

ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले 81 वर्षीय जेम्स हैरीसन, जिन्होंने अपने जीवन में अब तक करीब 24 लाख बच्चों को नयी जिंदगी दे चुके है| हैरीसन को सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम डॉक्टर भगवान मानते है|
James Harrison blood donor - इस इंसान ने अपने जीवन में २४ लाख बच्चों की बचायी है जान
दरअसल हैरीसन ने अपने जीवन में करीब 1200 बार रक्तदान किया है, जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है, जिसके लिए इनका नाम गिनिस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है| हैरीसन के खून में एक ऐसी खासियत है जो हम जैसे साधारण इंसान में नहीं पायी जाती है| इनके खून में एक तरह का एंटीबॉडी मौजूद है| जिसे मेडिकल की भाषा में एंटी-डी के नाम से जाना जाता है|
James-Harrison-blood-donor
एंटी-डी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये माँ के गर्भ में पलने वाले बच्चों को ब्रेन डैमेज और एच डी एन की हिमोलिटिक बीमारी से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है| सबसे कमाल की बात यह है कि पिछले 60 सालों में लाखों बच्चे जो किसी न किसी बीमारी की वजह से माँ की कोख में ही दम तोड़ देते, आज हैरीसन के खून की वजह से बिलकुल स्वस्थ जीवन जी रहे है|
James-Harrison-blood-donor
आपको बता दें कि पिछले 60 सालों में हैरीसन ने 1173 बार रक्तदान किया है जो उन्होंने साल 1954 में शुरू किया था| इस तरह हैरीसन ने अपने अद्भुत खून का इस्तेमाल पुण्य के काम के लिए किया, जिसके लिए उन्हें 7 जून 1999 के दिन ऑर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया के पदक से सम्मानित किया गया था|
James Harrison blood donor - इस इंसान ने अपने जीवन में २४ लाख बच्चों की बचायी है जान
दोस्तों, हम ये समझते है कि इस खबर को पढ़ने के बाद  जेम्स हैरीसन और इनके जैसे और भी इंसानों के लिए एक सलाम तो बनता है| अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे शेयर और लाइक जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर लोगों को भी जरूर बताएं|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

The Old Man – दुनिया के कई रहस्यों में एक, जो सुलझा नहीं पाया कोई

पिग्मी मार्मोसेट – ये है दुनिया का सबसे छोटा बंदर जिसका वजन होता है महज १०० ग्राम

भारत के इन मंदिरों में मिलता है अजब गजब प्रसाद

ये है दुनिया के सबसे अजीब और विचित्र रेस्टोरेंट

Leave a Reply