May 5, 2024

टायटेनम – दुनिया का सबसे बड़ा फूल, देखने के लिए बंद करनी पड़ती है नाक

दुनिया में फूल की कई प्रजातियां मौजूद है। कोई छोटा तो कोई बड़ा और कोई अपनी सुंदरता से लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करता है। ये एक ऐसी चीज है जिसे शायद ही कोई नापसंद करता होगा। मगर आज हम आपको एमोर्फोफैलस टायटेनम नामक फूल के बारे में बताने जा रहे है वो लोगों को अपनी और आकर्षित तो करता है मगर कोई भी इसके करीब जाने के लिए दस बार जरूर सोचता है।

omg-facts-biggest-flower-टायटेनम-in-world

‘एमोर्फोफैलस टायटेनम’

‘एमोर्फोफैलस टायटेनम’ नामक यह फूल ज्यादातर इंडोनेशिया के सुमात्रा नामक क्षेत्र में पाया जाता है| अपनी 40 वर्ष की आयु में सिर्फ 4 बार खिलता है और वो भी सिर्फ 48 घंटे तक खिले रहने के बाद फिर से मुरझा जाता है| खिलने पर इसकी ऊंचाई लगभग 3 मीटर तक होती है| जो एक मानवी ऊंचाई से भी ज्यादा है| इस प्रजाति के फूल के सुर्ख़ियों में आने के बाद दुनिया के कई देशों ने इसे अपने अपने देशों में जगह दी है और इसके खिलने पर उस जगह लोगों की भीड़ उमड़ जाती है|

omg-facts-biggest-flower-in-world

इस फूल में खुशबू नहीं, बल्कि सड़े हुए मांस की तरह महक आती है| इसीलिए इसे देखने के लिए आपको अपनी नाक बंद करनी पड़ती है| इसे दुनिया का सबसे बदबूदार फूल की पदवी मिली है|
omg-facts-biggest-flower-टायटेनम-in-world

पिछली बार यह फूल जापान के टोक्यो स्थित जिंदई बोटेनिकल गार्डन में जुलाई 2015 के चौथे सप्ताह में खिला था| टायटेनम की इस प्रजाति को दुनिया की सबसे सवेंदनशील प्रजाति की सूचि में शामिल किया गया है|
omg-facts-biggest-flower-in-world

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |Fact from around the world that you wont believe.

Auroville City- भारत का वो शहर जहाँ रहने के लिए पैसों की नहीं जरुरत

भारत में स्थित ये है लंका मीनार , जहाँ भाई-बहन नहीं जा सकते एकसाथ

अद्भुत लोग जिनके पास है कमाल का सुपरपावर

कैस्टेलफोटिल डे ला रोका गाँव – खतरों से घिरा है ये गाँव

Leave a Reply