May 5, 2024

Ark 2 – इस इंसान ने की है महाप्रलय से बचने की तैयारी, बना दिया Nuclear Bunker

आनेवाले दिनों में महाप्रलय होगा ऐसी खबरें हम सुन और देख रहे है| ऐसे प्रलय के बारे में हम हॉलीवुड की फिल्मों में देख चुके है| हम ये नहीं जानते कि महाप्रलय होगा या नहीं या फिर होगा तो कब होगा? मगर एक ऐसा इंसान भी है जिन्होंने कई सालों से महाप्रलय से बचने की तैयारियाँ की है और इस प्रलय से बचने के लिए उन्होंने 42 स्कूल बस खरीदकर 10000 sqft का Nuclear Bunker बनाया है और उसे Ark 2 का नाम दिया है|

Ark2
Nuclear Bunker
ऐसे बनाया Nuclear Bunker
लगभग 40 साल पहले कनाडा में रहने वाले 83 वर्षीय ब्रूस बीच नामक इस व्यक्ति ने साल 1980 में 42 स्कूल की बसों को खरीदकर ऐसी चीज बनाई है, जिसे देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा|
Ark2
Nuclear Bunker
ब्रूस के लिए ये किसी मिशन से कम नहीं था| जिसके लिए इस बुजुर्ग ने लगभग अपनी आधी जिंदगी इस एक बंकर को बनाने में लगा डाली| लगभग 40 साल पहले ब्रूस ने 12 हजार 600 डॉलर में तीन दर्जन से भी ज्यादा बसों को ख़रीदा और उन्हें अपने घर के बैकयार्ड में दफना दिया और वो भी सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार की महाप्रलय से रक्षा करने के लिए|
Ark2
Nuclear Bunker
नाम दिया Ark 2
ब्रूस ने इस न्यूक्लीयर शेल्टर को Ark 2 नाम दिया है| इस शेल्टर को बनाने की तरकीब ब्रूस को बाइबल से मिली थी| बाइबल के अनुसार प्रलय से बचने के लिए नोह नामक एक शख्स ने लोगों के परिवारों और जानवरों को बचाने के लिए एक जहाज बनाया था| जिसका नाम Ark रखा गया था|
Ark2
Nuclear Bunker
आपको बता दें कि ब्रूस ने इस शेल्टर को बनाने के लिए 42 बसों को जमीन से 14 फ़ीट नीचे दफनाया है| उनके इस शेल्टर में लगभग 500 से भी ज्यादा लोग करीब 3 हफ्ते तक रह सकते है| इस शेल्टर को ब्रूस ने इस तरह तैयार किया है कि इसमें रेडिएशन का भी असर नहीं होगा|
Ark2
Nuclear Bunker
इस शेल्टर में हथियारों से लैस एक कमरा, डिजिटल जनरेटर, वाटर टैंक, रेडियो कम्युनिकेशन रूम और दो किचेन भी बनाये गए है| इतना ही नहीं बच्चों को खेलने के लिए एक कमरा और कई जरुरी चीजें भी उपलब्ध है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी राय जरूर दीजियेगा|

Leave a Reply