May 4, 2024

The Great Baniyan Tree – विश्व में सबसे विशालकाय बरगद का पेड़ जो है भारत में

वैसे तो भारत में बरगद के लाखों पेड़ काट दिए जाने के बाद अभी भी लाखों बरगद के पेड़ बचे है, उनमे से कई हजार पुराने बरगदों में उज्जैन का सिद्धवट, प्रयाग का अक्षयवट, मथुरा-वृन्दावन का वंशीवट, गया का गयावट, पंचवटी-नाशिक का पंचवट पेड़ को प्रमुख माना जाता है| लेकिन इसके अलावा भी भारत में कई विशालकाय वट वृक्ष पाए जाते है| उन्ही में से एक पेड़ है The Great Baniyan Tree जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है|

omg-facts-great-baniyan-tree-द ग्रेट बनियान ट्रीThe Great Baniyan Tree

इस विशालकाय वृक्ष को पहली बार देखने से समझ में यह आता है कि यह कोई छोटा सा जंगल है जिसमे हजारों एक जैसे वृक्ष उगे हुए है| लेकिन, गौर से देखने पर पता चलता है कि यह तो एक ही वृक्ष है जिसकी जटाएं, जड़ और तने चारों तरफ फ़ैल गए है|

omg-facts-great-baniyan-tree-द ग्रेट बनियान ट्री

आपको बतादें कि यह पेड़ भारत का ही नहीं विश्व का सबसे विशालकाय बरगद का पेड़ है| हर साल देश-विदेश से हजारों लोग इस बरगद के पेड़ को देखने के लिए आते है| ये बरगद का पेड़ कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन में है| साल 1787 में जब इस बोटेनिकल गार्डन को स्थापित किया गया, तब इस पेड़ की उम्र 15 से 20 साल की थी और अब इसकी उम्र लगभग 250 साल से भी अधिक है|
omg-facts-great-baniyan-tree-द ग्रेट बनियान ट्री

दरअसल, बरगद के इस पेड़ की शाखाओं से निकली जटाएं पानी की तलाश में नीचे जमीन की और बढ़ती गयी और बाद में जड़ के रूप में पेड़ को पानी और सहारा देने लगी| इस वजह से यह पेड़ दूर से देखने पर एक जंगल की तरह नज़र आता है|

omg-facts-great-baniyan-tree-द ग्रेट बनियान ट्री

वैज्ञानिकों का मानना है कि ये बरगद दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ है, जो लगभग 18 हजार 918 वर्ग मीटर यानी 4.67 एकड़ में फैला हुआ है| इस पेड़ की जटाओं की संख्या करीब 3,372 से भी अधिक है| इसकी सबसे ऊंची शाखा 24 मीटर लम्बी है| इस पेड़ पर करीब 87 से भी अधिक अलग-अलग पक्षियों की प्रजातियां रहती है| साल 1884 और 1987 में आये चक्रवाती तूफानों ने इस बरगद को काफी नुक्सान पहुंचाया था| साल 1925 में इस विशालकाय बरगद की मुख्य शाखा में फंगस लग जाने के बाद मुख्य शाखा को काटना पड़ा था| फिर भी यह पेड़ बड़ी ही शान से अपनी जगह पर अडिग है|

omg-facts-great-baniyan-tree

इतना ही नहीं इसकी विशालता को देखते हुए ‘गिनिस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में इसका नाम दर्ज किया गया है| इस विशाल बरगद को और सम्मान देते हुए सरकार ने साल 1987 में इसका डाक टिकट भी जारी किया था और यह पेड़ बॉटनिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया का प्रतिक चिन्ह भी है|
omg-facts-great-baniyan-tree

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ‘विश्व में सबसे विशालकाय बरगद का पेड़ जो है भारत में’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर करें और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

अद्भुत है ये गुलाबी रंग की झील, जानिये क्या है इसका रहस्य

अजीबोगरीब है ये झीलें जो लोगो को करती है हैरान

भारत में यहाँ स्थित है जुड़वा लोगों का गाँव

चाँद बावड़ी – सच में अदभुद है यह बावडी

Leave a Reply