यहाँ जानवरों की तरह इंसान रहते है पिंजरे में
हांगकांग जैसी जगह को पूरी दुनिया एक बेहतर लाइफस्टाइल और ख़ूबसूरती के लिए जानती है और इसी कारण से हर साल लाखों लोग यहाँ घूमने के लिए आते है| लेकिन इस जगह का एक दूसरा पहलू भी है, जिसके बारे में शायद बहुत काम लोगों को पता होगा|
दरअसल, हांगकांग में आज भी बहुत से ऐसे लोग है, जो महंगे घरों को खरीदने में सक्षम नहीं है| इस कारण ये लोग जानवरों की तरह पिंजरे में रहने को मजबूर है|
इस पर भी लोहे के बने ये पिंजरे गरीबों को आसानी से नहीं मिलते है| इसके लिए भी उन्हें कीमत चुकानी पड़ती है| बताया जाता है कि एक पिंजरे की कीमत लगभग 11 हजार रुपये होती है| इन पिंजरों को खंडहर हो चुके मकानों में रखा जाता है| ऐसे में घर न होने के कारण इन लोगों को मजबूरी में पिंजरों के अंदर रहना पड़ता है| जहाँ एक अपार्टमेंट में करीब 100 लोग रहते है| इस पर एक अपार्टमेंट के महज दो ही टॉयलेट होते है, जिसकी वजह से इनकी परेशानी और बढ़ जाती है|
जंगमवाड़ी मठ – जहाँ अपनों की मृत्यु पर दान करते है शिवलिंग
‘सोसाइटी फॉर कम्युनिटी आर्गेनाईजेशन’ के मुताबिक हांगकांग में फिलहाल इस तरह के घरों में लगभग एक लाख से भी ज्यादा लोग रह रहे है| आपको बता दें, पिंजरे में सोने के लिए बिछौने के लिए ये लोग गद्दे की जगह बांस की चटाई का उपयोग करते है| इन पिंजरों का साइज भी निर्धारित होता है| जिनमे कोई पिंजरा छोटे केबिन के बराबर होता है तो कोई पिंजरा एक ताबूत के आकर का होता है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में लिखकर लोगों को भी बताएं|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
पिग्मी मार्मोसेट – ये है दुनिया का सबसे छोटा बंदर जिसका वजन होता है महज १०० ग्राम
भारत के इन मंदिरों में मिलता है अजब गजब प्रसाद
ये है दुनिया के सबसे अजीब और विचित्र रेस्टोरेंट
पैसे वाला पेड़, जिस पर है सिक्कों की भरमार
Reviews