Unbelievable Houses – दुनिया के सबसे विचित्र दिखने वाले घर

Unbelievable Houses – दुनिया के सबसे विचित्र दिखने वाले घर

हमारे जीवन में सबसे जरुरी और अहम चीजें रोटी, कपडा और मकान है| जिसमे रोटी और कपडा तो ठीक है, पर घर बनाने के लिए हमें सबसे ज्यादा मेहनत और मसक्कत करनी पड़ती है| हर कोई यह चाहता है कि उनके सपनों का घर औरों से अच्छा हो| इसी कोशिश में लोगों ने कुछ ऐसे घर बनाये है, जो सबसे विचित्र है और लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए है| आईये हम आपको बताते है ऐसे ही कुछ Unbelievable घरों के बारे में, जिन्हें देखकर आप चौंक जाएंगे|

ट्रांसपेरेंट हाउस

घर बनाने के समय हम चाहते है कि हमारे घर के दरवाजे और खिड़किया कुछ इस प्रकार के हो कि हमें पर्याप्त मात्रा में धुप और ताज़ी हवा मिलती रहें| परन्तु जापान के टोक्यो शहर में हाउस एनए के नाम से मशहूर यह घर पूरी तरह से पारदर्शी है, जिसका निर्माण साउ फुजीमोटो नाम के आर्किटेक ने बनाया है|

914 स्क्वायर फुट में बने इस घर की सभी दीवारें पारदर्शी है| जिसकी वजह से आप बाहर से सिर्फ बाथरूम को छोड़कर इस Unbelievable घर के अंदर की सभी चीजों को देख सकते है|

दुनिया का सबसे पतला घर

इस बढ़ती आबादी में जहाँ शहरों में रहने के लिये जगह की कमी पड़ रही है| शायद इसीलिए पोलैंड में कैरट हाउस नामक दुनिया का सबसे पतला घर मौजूद है| दो बहुमंज़िल इमारतों के बीच की गली में बनाये गये इस घर की चौड़ाई 4.9 फ़ीट है और न्यूनतम चौड़ाई 3.2 फ़ीट है|

इस दो मंज़िला इमारत में एक बैडरूम, एक किचेन, एक बाथरूम और एक लिविंग एरिया मौजूद है| इस घर में एक मंज़िल से दूसरी मंज़िल पर जाने के लिये कड़ी सीढ़ियों का प्रयोग करना पड़ता है|

अपसाइड डाउन हाउस

हम चाहते है कि हमारा घर, दूसरों के घर से थोड़ा अलग दिखे, पर इतना अलग दिखे, ऐसा हम सोच भी नहीं सकते है| पोलैंड के स्ज़िम्बार्क के एक छोटे से गाँव में डेनियल नामक व्यक्ति ने इस Unbelievable घर का निर्माण किया है|

बाहर से उल्टा दिखने वाले इस घर को बनाने में आम घरों से 5 गुना ज्यादा समय लगा| अपने इस विचित्र रूप की वजह से यह घर, यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है| 

बोइंग 727 हाउस

हम ये तो जानते है कि हमें अगर दूर का सफर करना हो तो हम हवाई जहाज से जल्दी और आसानी से पहुँच सकते है| पर हवाई जहाज को घर बनाने के बारे में सोचने वाली यूएसए के बेनोइट में रहनेवाली जोआन योस्सेरी ने ऐसा कर दिखाया और 1994 में करीब 30,000 $ की लागत में एक रिटायर्ड हवाई जहाज खरीद कर उसे अपने रहने की जगह बना ली| जिसका नाम उन्होंने ‘लिटिल ट्रम्प’ रखा|

इस घर में उन्होंने 3 बैडरूम, लिविंग रूम, किचन, मास्टर बाथरूम और लॉन्ड्री एरिया बनवाया| योस्सेरी इस घर में अप्रैल 1995 se मई 1999 तक रही और अब पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है|

स्टोन हाउस

कासा डो पांडो यानी कि पत्थर का घर, जी हाँ दोस्तों, पत्थर का बना यह घर पुर्तगाल में स्थित है| यह Unbelievable घर साल 1972 से 1974 के मध्यकाल में बनाया गया था|

चार विशाल प्राकृतिक पत्थरों द्वारा बनाये इस घर के मालिक, इस घर को अपनी छुट्टियां बिताने के लिये प्रयोग में लेते थे| पर आज इस घर को एक म्यूजियम का रूप दे दिया गया है, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है|

नदी के पहाड़ पर बना हुआ घर

22 मई, 2013 को बेलग्रेड से करीब 160 किमी (99 मील) दूर बाजीना बस्ता के पश्चिमी सर्बियाई शहर के पास ड्रिना नदी पर एक चट्टान पर बना एक घर बना हुआ है|
यह घर 1968 में युवकों के एक समूह द्वारा बनाया गया था, जो इस घर के मालिक जिन्होंने इसका निर्माण कराया, उनके अनुसार नदी पर मौजूद चट्टान पर एक छोटे से आश्रय के लिए एक आदर्श स्थान था।

हवाई जहाज का घर

12 मई, 2015 को मिज़ियारा, लेबनान के गाँव में एक हवाई जहाज का घर मौजूद है| मिज़ियारा घरों के निर्माण पर गर्व करता है जिन्होंने यह एयरबस A380 के आकार में घर बनाया गया है|

सोलर हाउस

4 अगस्त, 2011 को कोस्विलर, पूर्वी फ्रांस में एक बायोक्लिमैटिक सोलर हाउस हेलियोडोम बनाया गया है| इस घर को एक विशाल त्रि-आयामी सनडाइल के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जो सूर्य की गति के साथ में एक निश्चित कोण पर सेट होता है|

दोस्तों, आप की इस अजब जानकारी पर क्या प्रतिक्रिया है कृपया कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइयेगा और इसे लाइक और शेयर करना मत भूलियेगा।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

ये थी फिल्मफेयर अवार्ड ठुकराने वाली सबसे पहली अभिनेत्री

ये है दुनिया के सबसे अजीब और विचित्र रेस्टोरेंट

पैसे वाला पेड़, जिस पर है सिक्कों की भरमार

अभिनेत्री कुक्कू मोरे – क्योंआखिरी समय में सड़क से बटोरती थी खाना

Leave a Reply