मुंबई के वो 29 लड़के जिन्होंने जीता अमेरिकास गॉट टैलेंट शो

जो लोग डांस के दीवाने है, उन्होंने ‘वी अनबीटेबल’ का नाम तो जरूर सुना होगा। अगर नहीं जानते तो हम बताते है कि ये मुंबई का एक डांस ग्रुप है, जिसने विदेशी धरती पर देश का और डांस में अपना नाम रोशन किया है। इस डांस ग्रुप ने अमेरिकास गॉट टैलेंट शो का सीजन जीता है। ‘अमेरिकास गॉट टैलेंट’ में आने से पहले इस ग्रुप ने डांस प्लस और ‘इंडिया बनेगा मंच’ में भी हिस्सा लिया था, मगर जीत नहीं पाए थे।

v unbeatable- america got talent - मुंबई के वो 29 लड़के जिन्होंने जीता अमेरिकास गॉट टैलेंट शो

America Got Talent – V-Unbeatable

इस ग्रुप में मुंबई के 29 डांसर है और करीब 12 से 27 वर्ष की उम्र के लड़के और लड़कियां इस ग्रुप में है, जिन्होंने पहली बार साल 2019 में ‘America’s Got Talent’ शो में हिस्सा लिया था और चौथे स्थान पर आये थे। लेकिन इस बार उन्होंने इस खिताब को अपने नाम कर लिया है। 

v unbeatable- america got talent

जीत के बाद ग्रुप के फाउंडर ओम प्रकाश चौहान ने अपनी जीत पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘हमारा ग्रुप पिछले 7-8 सालों से संघर्ष कर रहा है। इतने सालों ने ग्रुप ने बहुत कुछ सहा है। यह हमारा आखिरी मौका था अपने परिवार को यह दिखने का कि हम डांस में कुछ कर सकते है। हमने दिन-रात प्रैक्टिस की और अपना बेस्ट दिया। हमें उम्मीद है कि हमने इस टायटल को जीतकर अपने देश और दर्शकों को गर्व महसूस करवाया है।’

v unbeatable- america got talent

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने एक वीडियो के जरिये ग्रुप के सदस्यों की हौसला अफजाई की थी और जीतने की कामना की थी। अभिनेता वरुण धवन ने भी ग्रुप के जीत के लिए लोगों से उन्हें वोट करने की अपील एक वीडियो के जरिये की थी। 

v unbeatable- america got talent

अमेरिका के शो तक पहुंचने वाला ये डांस ग्रुप मुंबई की एक झुग्गी बस्ती वाले इलाके से निकला है। शो के दौरान जब जज ने इस ग्रुप को अपना परिचय देने के लिए कहा, तो ग्रुप के एक सदस्य ने बताया था कि इस शो में ये ग्रुप विकास नामक एक लड़के का सपना पूरा करने के लिए आया है। विकास वो लड़का है जो करीब 6 साल पहले इसी ग्रुप का एक सदस्य था और डांस प्रैक्टिस के दौरान हुए हादसे में वो गिर गया था और काफी गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

v unbeatable- america got talent

गंभीर रूप से घायल विकास की हादसे के कुछ ही दिनों बाद मृत्यु हो गयी। विकास का भी सपना ऐसे ही बड़े मंच पर डांस कर जीतने का था, जो इस ग्रुप ने पूरा कर दिखाया है और उसी की याद में इन सारे लड़कों के कपड़ों के पीछे विकास का नाम लिखा हुआ था, जिसे पहनकर इन्होंने अपनी सभी परफॉरमेंस दी थी। इतना ही नहीं ‘V-Unbeatable’ नाम में जो ‘वी’ शब्द है वो विकास गुप्ता की वजह से ही है। हम सभी भारतियों को इनकी जीत पर गर्व होना चाहिए।

दोस्तों, ‘वी अनबीटेबल’ की इस अंतराष्ट्रीय जीत की बधाइयां तो आप लोगों की तरफ से भी बनती है। कृपया कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दिजीयेगा और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर लोगों को भी इसकी जानकारी जरूर दीजियेगा। 

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

Leave a Reply